Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला ने देह व्‍यापार का धंधा नहीं छोड़ा तो फिर जेठ ने उठाया खौफनाक कदम

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2016 11:27 AM (IST)

    एक महिला सुबह घर से बाहर गई व शाम को घर लौटी। जेठ ने उससे घर से बाहर रहने का कारण पूछा तो वह सही से जवाब नहीं दे पाई। इस पर जेठ ने उसे गाेलियां मार दी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, पट्टी (तरनतारन)। यहां एक महिला को जेठ ने राइफल से गोली मार कर हत्या कर दी। 38 साल की यह महिला सारा दिन घर से बाहर रहने के बाद शाम को वापस आई तो दरवाजे पर खड़े जेठ ने उससे घर से बाहर जाने का कारण पूछा। वह इस बारे में ठीक से जवाब नहीं दे पाई तो जेठ ने लाइसेंसी राइफल से उसे भून डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उसने राइफल सहित थाने में सरेंडर कर दिया।

    सबसे ताजुब्ब की बात है कि महिला के मायके वालों ने भी हत्या करने वाले जेठ के खिलाफ कोई शिकायत देने से मना कर दिया। बताया जाता है कि महिला देह व्यापार का धंधा करती थी और परिजन वाले इससे परेशान थे। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में आरोपी जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पढ़ें : पंजाब की बेटियां का दर्द बयां करेंगी एलबम गर्ल अाकांक्षा सरीन

    घटना जिले के पट्टी के मोहल्ला बरड़ा वाला का है। यहां एक हलवाई का काम करता है। बताया जाता है कि उसकी 38 वर्षीय पत्नी देह व्यापार का धंधा करती थी। महिला की बड़ी बहन के साथ उसके जेठ अवतार सिंह की शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि अवतार सिंह ने कई बार बच्चों के भविष्य का वास्ता देकर महिला से हेह व्यापार करने से रोका, लेकिन वह इससे बाज नहीं आई।

    सोमवार शाम महिला घर से सारा दिन बाहर रहने के बाद लौटी तो अवतार दरवाजे पर खड़ा था। अवतार ने उससे बाहर रहने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इस पर अवतार सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से उस पर गोलियां चला दीं। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पवह राइफल सहित फरार हो गया।

    खबरें और भी

    पढ़ें : हरियाणवी गायिका सपना के शो में बेकाबू प्रशंसकों पर लाठीचार्ज

    इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी दविंदर सिंह संधू ने बताया कि महिला के परिजनों द्वारा हत्या का केस न दर्ज करवाने पर पुलिस ने अपने सूचना के आधार पर आरोपी अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं सोमवार देर रात अवतार सिंह ने हत्या में प्रयोग राइफल सहित पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।