विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tarn Taran: BSF के हाथ लगा चाइनीज क्वाडकॉप्टर ड्रोन, प्रतिबंधित सामग्री का एक पैकेट भी बरामद; चलाया गया सर्च ऑपरेशन

By Agency Edited By: Himani Sharma
Published: Sun, 31 Dec 2023 09:40 AM (GMT+05:30)

तरनतारन जिले से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने टूटा हुआ एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन प्रतिबंधित सामग्री के साथ बरामद किया ...और पढ़ें

BSF के हाथ लगा टूटा हुआ चाइनीज क्वाडकॉप्टर ड्रोन (फाइल फोटो)
BSF के हाथ लगा टूटा हुआ चाइनीज क्वाडकॉप्टर ड्रोन (फाइल फोटो)

तरनतारन, एएनआई। पंजाब के तरनतारन से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने टूटा हुआ एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन प्रतिबंधित सामग्री के साथ बरामद किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी साझा की। इसके बाद जिले में तलाशी अभियान चलाया गया है।

सरहद पर चलाया गया तलाशी अभियान

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने अपने बयान में कहा कि 30 दिसंबर, 2023 को शाम लगभग 6:27 बजे, बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आने वाली एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु की भिनभिनाहट या गुनगुनाहट की आवाज सुनी। इसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने सरहद पर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय सीमा में भेजे दो ड्रोन; जवानों ने फायरिंग कर किया फेल; ढाई किलो हेरोइन बरामद

शाम करीब 7:40 बजे तलाशी अभियान के दौरान इलाके के एक खेत से एक टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन और 523 ग्राम वजनी प्रतिबंधित सामग्री का एक पैकेट बरामद किया गया। आधिकारिक बयान के अनुसार बरामद ड्रोन एक मेड-इन-चाइना क्वाडकॉप्टर-मॉडल-डीजेआई मैविक 3 क्लासिक है।

दो दिन पहले भी ड्रोन हुआ था बरामद

इससे पहले 29 दिसंबर को बीएसएफ जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक ड्रोन बरामद किया था। जवानों ने कहा कि ड्रोन, एक क्वाडकॉप्टर, पाकिस्तान की सीमा से लगे तरन तारन जिले से बरामद किया गया था।

यह भी पढ़ें: Tarntaran: नापाक इरादों से नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, ड्रोन के जरिए फिर फेंकी हेरोइन की बोतल; BSF ने किया ढेर

तलाशी अभियान के दौरान सुबह लगभग 11.30 बजे सैनिकों ने गांव पल्लोपति के पास के खेत से एक ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल: डीजेआई मविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।