विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UK से लौटते ही वारिस पंजाब दे के जिला अध्यक्ष चमकौर सिंह अरेस्ट, चंडीगढ़ प्रदर्शन मामले में हुई गिरफ्तारी

Published: Mon, 28 Sep 2026 01:36 PM (IST)

विदेश से लौटते ही अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के जिलाध्यक्ष को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

तरनतारन जिला अध्यक्ष चमकौर सिंह।

तरनतारन जिला अध्यक्ष चमकौर सिंह।

HighLights

  1. वारिस पंजाब दे के जिला अध्यक्ष चमकौर सिंह गिरफ्तार।

  2. यूके से वापसी पर दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई कार्रवाई।

  3. चंडीगढ़ प्रदर्शन में पुलिस झड़प मामले में गिरफ्तारी।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के तरनतारन जिला अध्यक्ष चमकौर सिंह को दिल्ली के हवाई अड्डे पर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वह हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (यूके) की यात्रा पूरी कर वापस लौटे थे। जैसे ही वह हवाई अड्डे से बाहर निकले, वहां पहले से ही मुस्तैद चंडीगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया।

चमकौर सिंह अक्सर अपनी गतिविधियों और बयानों को लेकर चर्चा और विवादों में रहे हैं। बताया जा रहा है कि तरनतारन जिले के गांव धुन के रहने वाले चमकौर सिंह के खिलाफ पिछले दिनों चंडीगढ़ में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ हुई तीखी झड़प और हाथापाई के मामले में FIR दर्ज की गई थी।

इसी मामले में पुलिस को उनकी तलाश थी। उनके विदेश से लौटने की सटीक सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने एयरपोर्ट पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में ऑल इज वेल! अमृतसर-तरनतारन से नेता एक साथ श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे, दिखाई एकजुटता

अयाली ने जताया ऐतराज

उधर, चमकौर सिंह की इस अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक मनप्रीत सिंह इयाली ने पुलिस की इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है और जनता का समर्थन हासिल कर रही है।

यह भी पढ़ें- चितकारा यूनिवर्सिटी विवाद पर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं के दावों पर पुलिस और प्रबंधन से मांगा जवाब

बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से सरकार घबराई

पार्टी नेतृत्व का दावा है कि खडूर साहिब के सांसद के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से विपक्षी दल घबरा गए हैं। इसी डर के कारण केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ दल आपस में मिलकर उनकी पार्टी को निशाना बना रहे हैं और नेताओं पर मामले दर्ज कर उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के राजनीतिक हलकों में हलचल काफी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- 'दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा', LPU पहुंचे DGP ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।