Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FBI के वांछित अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का सरगना भिंडर गिरफ्तार, अमेरिकी पुलिस को चकमा देकर लौटा था पंजाब

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 04:32 PM (IST)

    एफबीआई के वांछित अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का सरगना शहनाज सिंह उर्फ भिंडर को पंजाब की तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश क ...और पढ़ें

    भिंडर की गिरफ्तारी के बाद जानकारी देती पंजाब पुलिस। फोटो जागरण
    भिंडर की गिरफ्तारी के बाद जानकारी देती पंजाब पुलिस। फोटो जागरण

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। अमेरिका की गुप्तचर एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के वांछित अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का सरगना शहनाज सिंह उर्फ भिंडर को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव मंडियाला थाना घुमान जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। 

    आरोपित को अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रथम जांच में सामने आया है कि फरवरी माह में तस्कर भिंडर के छह साथियों की अमेरिका में गिरफ्तारी हुई थी। जिस दौरान पुलिस से बचने के लिए आरोपित स्वदेस लौट आया था। शहनाज सिंह उर्फ भिंडर ने अमेरिका में नशे का बड़ा नेटवर्क बना रखा था।

    फरवरी में भिंडर के साथी अमृतपाल सिंह बल, अमृतपाल सिंह चीमा, तकदीर सिंह रोमी, सरबजीत सिंह साबी, गुरलाल सिंह लाली, फर्नाडानो वेलाडेरिस उर्फ फरेंको को 391 किलो मेथामफेटामाइन (आइस ड्रग), 109 किलो कोकीन समेत गिरफ्तार किया गया था। जिस दौरान आरोपित भिंडर अमेरिका पुलिस को चकमा देकर स्वदेस लौट आया था।

    नशे के बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं तार

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तरनतारन के एसएसपी अभिमन्यु राणा व डीएसपी स्पेशल क्राइम गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने सूचना के आधार पर लुधियाना में छापामारी कर आरोपित को दबोचा। वर्ष 2014 में शहनाज सिंह भिंडर कनाडा गया था। वहां पर ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरू किया।

    खबरें और भी

    कोलंबिया-मेक्सिको के माध्यम से अमेरिका पहुंचकर ड्रग का बड़ा कारोबार किया। ट्रांसपोर्ट के कारोबार के माध्यम से करीब 450 ट्रक चालकों का नेटवर्क बना रखा था। एक सप्ताह में 400 से 600 किलो कोकीन बेचते थे। कोलंबिया से अमेरिका के विभिन्न शहरों में कोकीन सप्लाई की जाती थी। 2023 के बाद एफबीआई द्वारा शहनाज पर नजर रखी जा रही थी।

    एसएसपी की अगुवाई में जिला पुलिस को बड़ी सफलता

    फिरोजपुर के डीआईजी स्वपन शर्मा, एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि अमेरिका, कनाडा व अन्य देशों से जुड़े ड्रग के बड़े कारोबार की कमांड शहनाज भिंडर संभालता था। पहले वह कनाडा के ब्रैमपटन, ओंटारियो में रहता था।

    डीआईजी स्वपन शर्मा के मुताबिक, तरनतारन के एसएसपी अभिमन्यु राणा की अगुवाई में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपित के खिलाफ थाना सदर तरनतारन में नशा तस्करी बाबत केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस मामले के तार विदेश में रहते अमृतपाल सिंह बाठ, गुरजंट सिंह भोलू हवेलियां, तजिंदर सिंह तेजी काहलों, हरमन वड़ैच के साथ जुड़े हैं। 

    कई नेता भी थे निशाने पर

    जनवरी में तरनतारन पुलिस द्वारा पांच शूटरों को असलहा समेत गिरफ्तार किया गया था। यह गिरोह कई नेता को निशाना बनाने की फिराक में था। पांच शूटरों की गिरफ्तारी के बाद शहनाज सिंह भिंडर का नाम सामने आया था। इसके अलावा आप से संबंधित दो सरपंचों की हत्या के तार भी इनसे जुड़े हैं।

    यह भी पढ़ें- मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गांव का युवक करता था दुष्कर्म, उल्टी आने पर बड़ी बहन को हुआ शक; चेक किया तो उड़ गए होश