विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल बाठ कनाडा के सरी बॉर्डर से गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट पर भागा था विदेश

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:48 PM (IST)

कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को कनाडा के सरी बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक हरमीत सिंह संधू ने इसकी पुष्टि की है।

अमृतपाल सिंह बाठ।

अमृतपाल सिंह बाठ।

HighLights

  1. गैंगस्टर अमृतपाल बाठ कनाडा के सरी बॉर्डर से गिरफ्तार।

  2. फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागा था, हत्या के आरोप।

  3. विधायक हरमीत संधू ने विधानसभा में दी जानकारी।

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। केंद्र सरकार की ओर से गैंग्सटरों खिलाफ चलाए अभियान तहत जिला तरनतारन से संबंधित गैंग्सटर अमृतपाल सिंह बाठ को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी हलका विधायक हरमीत सिंह संधू ने पंजाब विधानसभा में सत्र के दूसरे दिन विधानसभा को संबोधन करते दी। कनाडा के सरी बार्डर से बाठ की गिरफ्तारी की खबर साझी करते संधू ने शिअद पर हमलावर रुख अख्तियार किया।

गांव मियांपुर निवासी अमृतपाल सिंह बाठ के खिलाफ हत्या व ड्रग के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्त से बचने लिए वह फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भाग गया था। झब्बाल के सरपंच अवन कुमार मोनू चीमा की 14 जनवरी 2024 को हत्या करवाई थी। जबकि गांव लालू घुम्मण के बुजुर्ग सरपंच की हत्या में भी बाठ को नामजद किया गया।

यह भी पढ़ें- 'पहले लोग चुनते थे सरकार, अब ये तय कर रहे कि कौन वोट डालेगा', SIR मुद्दे पर मुख्यमंत्री मान ने केंद्र को घेरा

अकाली दल ने बाठ सास को बनाया था प्रत्याशी

नवंबर 2025 में विधानसभा के उपचुनाव दौरान अकाली दल द्वारा बाठ की सास प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को प्रत्याशी बनाया गया था। जबकि बाद में बाठ की पत्नी कंचनप्रीत कौर रंधावा को हलके का इंचार्ज लगाया गया।

हरमीत सिंह संधू ने विधानसभा में संबोधन करते कहा कि अकाली दल द्वारा गैंग्सटरवाद को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सियासी पार्टियों को चाहिए कि गैंग्सटरवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जाए, ताकि पंजाब में माहौल शांत रह सके।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम करवाने पर नहीं हुआ फैसला, मानसा में SIT-एक्शन कमेटी की हुई बैठक; कुछ मांगों पर बनी सहमति

जनवरी 2024 में हुई थी हत्या

पंजाब के तरनतारन में 2024 की 14 जनवरी की सुबह 9 बजे सरपंच सोनू चीमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। अड्‌डा झबाल गांव के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा सैलून में बाल कटवाने आए थे। उसी दौरान बाइक पर आए बदमाश ने उनके पेट में 2 गोलियां मारी। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर के अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। जांच के बाद इस मामले में अमृतपाल सिंह बाठ का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे रोके जाने पर भड़के मुख्यमंत्री मान, बोले- 'कस्टम अधिकारी मनीष ज्ञानेश कुमार के भाई'


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।