Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरदासपुर की महिला SDM अनुप्रीत कौर पर 1.63 करोड़ रुपये गबन का आरोप, कोर्ट ने पुलिस को दिया 3 दिन का रिमांड

    Updated: Sun, 17 May 2026 02:03 PM (IST)

    पूर्व पीसीएस अधिकारी डॉ. अनुप्रीत कौर को 1.63 करोड़ रुपये के गबन मामले में गिरफ्तार कर पट्टी कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस ...और पढ़ें

    1.63 करोड़ रुपये गबन मामले में पूर्व एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर को तीन दिन की पुलिस रिमांड।

    1.63 करोड़ रुपये गबन मामले में पूर्व एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर को तीन दिन की पुलिस रिमांड।

    HighLights

    1. पूर्व एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर 1.63 करोड़ गबन में गिरफ्तार

    2. पट्टी कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

    3. जमीन अधिग्रहण में चहेतों के खातों में डाले पैसे

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। सब डिवीजन तरनतारन व पट्टी में बतौर एसडीएम तैनात रही पीसीएस महिला अधिकारी डॉ. अनुप्रीत कौर की गिरफ्तारी के बाद पट्टी स्थित ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। जिस दौरान अदालत द्वारा डॉ. अनुप्रीत कौर का तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है, ताकि अगलेरी पूछताछ की जा सके। जिससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

    जम्मू-कश्मीर राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग के निर्माण दौरान नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा जमीन अधिग्रहण करने लिए नोटिस जारी किया गया था। जिसके आधार पर राजस्व विभाग द्वारा नक्शा तैयार करके जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू की गई।

    तब महिला पीसीएस अधिकारी डॉ. अनुप्रीत कौर सब डिवीजन पट्टी में तैनात थी। उन्होंने 9 जनवरी 2018 से लेकर 11 फरवरी 2019 तक जसबीर कौर निवासी मानांवाला, राजविंदर कौर निवासी फतेहपुर सुग्गा, सरताज सिंह निवासी कोट दसंधी मल्ल, बिक्रमजीत सिंह निवासी होशियार नगर व गुरजंट सिंह नामक चहेतों के बैंक खातों में 1 करोड़ 63 लाख 67 हजार 970 रुपये की राशि डलवाई। जबकि इन लोगों का जमीन अधिग्रहण के साथ कोई वास्ता नहीं था।

    डॉ. अनुप्रीत कौर के तबादले के साथ पट्टी के एसडीएम की जिम्मेदारी नवराज सिंह बराड़ के हाथ आई, जिन्होंने जमीन अधिग्रहण के दस्तावेजों की जांच की। आखिर जांच दौरान उक्त मामले में कथित गबन पाया गया। जिसके आधार पर बराड़ ने डिप्टी कमिश्नर को 5 सितंबर 2018 को एक शिकायत की। तत्कालीन एसएसपी ध्रुव दहिया ने अपने स्तर पर जांच करवाकर एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर के अलावा उन लोगों पर भी केस दर्ज किया, जिनके खातों में राशि डाली गई थी।

    खबरें और भी

    बता दें कि कंटीली तार के पार वाली जमीन से संबंधित किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी होने वाले मुआवजे में भी एक गबन हुआ था। इस मामले को लेकर भी एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इन दोनों मामलों को बाद में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब गबन के मामले में दोबारा जांच होने के बाद डॉ. अनुप्रीत कौर की गिरफ्तारी उपरांत पट्टी स्थित ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया है। पुलिस को तीन दिन का रिमांड मिला है। जिसके आधार पर की जाने वाली पूछताछ से कई खुलासे हो सकते हैं।