Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान की फायरिंग में तरनतारन का एक और जवान शहीद

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 10 Nov 2016 08:39 PM (IST)

    भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में एक और जवान शहीद हो गया। शहीद का शव उसके पैतृक गांव शुक्रवार को लाया जाएगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    तरनतारन [धर्मवीर सिंह मल्हार]। पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम के उल्लंघन का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार शाम को उत्तरी कश्मीर के मच्छल (कुपवाड़ा) सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग का जवाब भारतीय सेना ने जोरदार ढंग से दिया। इस बीच शाम साढ़े चार बजे पाक सेना के एक स्नाइपर ने बज्जर पोस्ट में जबरदस्त फायरिंग की। इस फायरिंग में 17 सिख रेजिमेंट का सिपाही सतनाम सिंह शहीद हो गया।

    तरनतारन के गांव भूसे का निवासी सतनाम सिंह 1995 में रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। दो माह बाद वह सेवामुक्त होने वाला था। सतनाम के पिता सोहन सिंह भी सेना में थे। उनका कुछ समय पहले निधन हो चुका है। सतनाम की शहादत की खबर वीरवार को गांव में पहुंची तो परिवार में मातम पसर गया।

    पढ़ें : SYL पर पंजाब को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, हरियाणा को राहत

    शहीद के परिवार को दिलासा देने के लिए ग्रामीण एकत्रित हो गए। सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि शहीद सतनाम सिंह का शव शुक्रवार को गांव पहुंचेगा। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतनाम सिंह के परिवार में पत्नी मंजीत कौर, 12 वर्षीय बेटी जश्नप्रीत कौर, पांच वर्षीय बेटा रोबनप्रीत सिंह हैं।

    पढ़ें : SYL पर फैसला जो मर्जी हो किसी को पंजाब में घुसने नहीं देंगे : सुखबीर बादल


    खबरें और भी