Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घरेलू विवाद सुलझाने गई पुलिस पर टूट पड़ा नशेड़ी, तरनतारन के सोहल गांव में फाड़ी ASI की वर्दी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 07:52 AM (IST)

    तरन तारन के सोहल गांव में एक घरेलू विवाद सुलझाने गई पुलिस पार्टी पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। ...और पढ़ें

    घरेलू विवाद रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

    घरेलू विवाद रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. घरेलू विवाद सुलझाने गई पुलिस पार्टी पर हमला।

    2. एएसआई प्रगट सिंह और कांस्टेबल कुलदीप सिंह घायल।

    3. आरोपी प्रभजीत सिंह फरार, पुलिस तलाश में।

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। थाना झब्बाल के गांव सोहल में घरेलू विवाद रोकने गई पुलिस पार्टी पर परिवार के मुखिया ने नशे की हालत में हमला कर दिया । एएसआई प्रगट सिंह और कोन्स्टेबल कुलदीप सिंह हमले में घायल हो गए।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है ।

    एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी लिए पुलिस पार्टी ने छापामारी शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। गांव सोहल निवासी प्रभजीत सिंह की बेटी सिमरन ने पुलिस को ऑनलाईन शिकायत करते हुए कहा कि नशे की हालत में उसके पिता सभी को गाली गलौज कर रहे है और सभी को कमरे में बंद कर दिया गया है।

    उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना झब्बाल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा ने एएसआई प्रगट सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा।जिस दौरान आरोपित प्रभजीत सिंह अपने परिवार के साथ हाथपाई कर रहा था।

    ASI की वर्दी फाड़ी

    पुलिस पार्टी ने जब उसको रोकना चाहा तो उग्र रूप धारण करते हुए एसएआई प्रगट सिंह पर हमला करके वर्दी फाड़ डाली और एएसआई की पगड़ी भी उतार दी। पुलिस पार्टी में शामिल कास्टेबल कुलदीप सिंह पर भी हमला करके उसके हाथ की एक अंगुली तोड़ डाली।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही सब डिवीजन तरन तारन के डीएसपी सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह बाजवा, ड्यूटी अधिकारी सब इंस्पेक्टर करनदीप मौके पर पहुंचे ।इतने में आरोपित प्रभजीत सिंह भागने में सफल रहा।उसके खिलाफ एएसआई प्रगट सिंह की बयानी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।