विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: अपने ही घर पर गोलियां चलाने वाले शिवसेना नेता अश्वनी कुक्कू गिरफ्तार, पुलिस सुरक्षा के लिए रची थी साजिश

Published: Sat, 11 Jan 2025 01:40 PM (IST)

पंजाब के तरनतारन में शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार कुक्कू को पुलिस सुरक्षा लेने के लिए अपने ...और पढ़ें

शिवसेना नेता अश्वनी कुमार कुक्कू। (फाइल फोटो)
शिवसेना नेता अश्वनी कुमार कुक्कू। (फाइल फोटो)

धर्मवीर सिंह मल्हार, तरनतारन। पुलिस सुरक्षा लेने के लिए अपने ही घर पर गोलियां चलवाने वाले शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार कुकू को थाना सिटी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ पार्टी नेता अवनजीत बेदी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

एसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि अश्विनी कुमार कुक्कू पुलिस को शिकायत कर बताया था कि वीरवार को अज्ञात लोगों ने उसके घर पर गोलियां चलाई हैं। उन्हें लंबे समय से जान से मारने की धमकी भी मिल रही है।

मांगी जा रही एक करोड़ की फिरौती

पुलिस शिकायत में उन्होंने बताया था कि सुबह-सुबह उनके घर पर फायरिंग की गई। अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया। करीब आधा दर्जन राउंड घर के बाहर फायर किए गए। इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। अश्विनी कुमार कुक्कू ने बताया था कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं।

घर के बाहर दागी गईं तीन गोलियां

मौके पर डीएसपी पहुंचकर मामले की जांच शुरू की, इस दौरान पता चला कि अश्विनी कुमार कुक्कू ने पुलिस सुरक्षा लेने के लिए अपनी ही पार्टी के नेता अवनजीत बेदी के साथ मिलकर साजिश रची थी। योजना के तहत सुबह करीब 4:30 बजे घर के बाहर तीन गोलियां दागी गईं।

डीएसपी की जांच रिपोर्ट के बाद अश्विनी कुमार कुक्कू व अवनजीत बेदी को शुक्रवार की रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश आगे बढ़ाई जाएगी।

पेट्रोल बम फेंकने के मामले में चार गिरफ्तार

वहीं, इससे पहले शिवसेना (हिंद) के एक नेता के आवास पर पेट्रोल बम हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी। दो नवंबर को शिव सेना (हिंद) नेता हरकीरत सिंह खुराना के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा था कि घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक मनीष को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित कट्टर आतंकवादी हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी से निर्देश मिल रहे थे।

यह भी पढ़ें- Gurpreet Gogi Death: कैसे हुई गुरप्रीत गोगी की मौत? कारण आया सामने; पुलिस बोली- कनपटी में लगी है गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।