Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tarantaran News: घर में घुसकर चलाई अंधाधुंध गोलियां, दंपति घायल; पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 06:12 PM (IST)

    तरनतारन के गांव पंडोरी गोला के एक घर में दाखिल होकर कुछ लोगों द्वारा गोलियां चलाईं। गोलियां लगने से गुरजोत सिंह के पिता बलविंदर सिंह व मां हरविंदर कौर ...और पढ़ें

    तरनतारन में घर में घुसकर चलाई अंधाधुंध गोलियां, दंपति घायल
    तरनतारन में घर में घुसकर चलाई अंधाधुंध गोलियां, दंपति घायल

    तरनतारन, संवाद सूत्र। गांव पंडोरी गोला निवासी गुरजोत सिंह के घर में दाखिल होकर कुछ लोगों द्वारा गोलियां चलाईं (Firing in House)। गोलियां लगने से गुरजोत सिंह के पिता बलविंदर सिंह व मां हरविंदर कौर घायल हो गए। पुलिस ने 14 लोगों खिलाफ केस दर्ज (FIR against 14 people) किया है। विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव पंडोरी गोला गुरजीत सिंह जोत ने बताया कि रजिंदर सिंह डिप्टी उस पर आरोप लगाता था कि वह उसकी भतीजी पर बुरी नजर रखता है।

    रंजिश के कारण दिया वारदात को अंजाम

    इसी रंजिश के तहत डिप्टी ने अपने भाई बलजिंदर सिंह के अलावा अमृतपाल सिंह उर्फ फट्टा, यादविंदर सिंह उर्फ यादा, अनमोल सिंह, जस्सा भंगड़ निवासी पंडोरी गोला व आठ अज्ञात लोगों समेत उनके घर दाखिल हुए। आरोपितों के पास 315 बोर व 12 बोर की राइफलें थीं। रजिंदर सिंह डिप्टी व उसके साथियों ने गाली-गलौच करते हुए गोलियां चलाना शुरू कर दीं।

    गोलियां लगने से गुरजोत सिंह के पिता बलजिंदर सिंह व मं हरजिंदर कौर घायल हो गए। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि मौके पर डयूटी अफसर सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह पहुंचे व आरोपितों पर केस दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- Sangrur News: पंजाब में शिक्षक दिवस पर बेरोजगार अध्यापकों पर बरसी लाठियां, सैकड़ों की संख्या में घायल

    खबरें और भी