विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब: तरनतारन के गांव में दो युवकों की लाश मिलने से हड़कंप, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट; जांच में जुटी पुलिस

By Dharambir Singh MalharEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 10:46 AM (IST)

तरनतारन के श्री खडूर साहिब के पखोपुर गांव में देर रात दो युवकों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी ...और पढ़ें

दो लोगों को उतारा मौत के घाट (प्रतीकात्मक फोटो)

दो लोगों को उतारा मौत के घाट (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. तरनतारन के पखोपुर गांव में दो युवकों की तेजधार हथियार से हत्या

  2. शवों को गांव में फेंका गया, पुलिस लूटपाट का एंगल देख रही

  3. तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, फोरेंसिक टीम मौके पर

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। विधान सभा हल्का श्री खडूर साहिब के गांव पखोपुर में गत रात दो युवकों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आज सुबह ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचित किया। बुधवार सुबह दोनों शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी गई है।

युवक परमिंदर सिंह इसी गांव से संबंधित है जबकि एक युवक गांव खारा का रहने वाला है, जिसका नाम बिल्ला सिंह बताया जा रहा है। प्रथम जांच के मुताबिक, हत्या कहीं और की गई है, जिसके बाद शवों को गांव में फेंक दिया गया।

पुलिस इस मले को लूटपाट के साथ जोड़कर भी देख रही है। दोनों युवकों की हत्या किसी तेजधार हथियार से की गई है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। इस मामले में डॉग स्कॉड की भी मदद ली जाएगी। फिलहाल, इस बाबत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों के भी बयान लिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।