विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तरनतारन लॉ कॉलेज गोलीकांड में तीन ऑडियो वायरल, एक में अफीम-भुक्की का जिक्र; जांच में जुड़ा नया नाम

Updated: Sat, 14 Feb 2026 12:49 PM (IST)

तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर की हत्या और छात्र प्रिंसराज सिंह की आत्महत्या के मामले में तीन कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई हैं। इनमें से ...और पढ़ें

HighLights

  1. तीन कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल, जांच में नया मोड़।

  2. एक ऑडियो में अफीम-भुक्की का जिक्र, पुलिस जांच का दायरा बढ़ा।

  3. मृतक छात्रा के परिवार और आरोपी के परिवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन के एक निजी लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या और आरोपी छात्र प्रिंसराज सिंह के आत्महत्या मामले में अब तीन कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने से जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल इन रिकॉर्डिंग्स में दावा किया जा रहा है कि आवाज मृतक छात्रा की है। हालांकि परिवार या पुलिस ने अभी तक इन रिकॉर्डिंग्स की पुष्टि नहीं की है। दैनिक जागरण भी इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।

वायरल ऑडियो में एक नया नाम राजविंदर भी सामने आया है। एक रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर लड़की यह कहती सुनाई दे रही है कि “छोटी-मोटी धमकियों से डरते नहीं… राजविंदर धमकी दिला रहा है तो दिला ले।” इसी रिकॉर्डिंग में वह यह भी कहती है कि वह लिमिट में रहती है क्योंकि सबकी निगाह उस पर रहती है और प्रिंस के नजदीक रहने की बात लोगों को खटकती है।

दूसरी रिकॉर्डिंग में यह बातचीत सामने आई है कि कॉलेज में यह दिखाना है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है और आगे कोई संबंध नहीं है। तीसरी रिकॉर्डिंग सबसे विवादित मानी जा रही है, जिसमें कथित तौर पर लड़की भुक्की और अफीम घर से लाकर देने की बात कहती सुनाई दे रही है। इसी ऑडियो के आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में दो गाड़ियों की भिड़ंत; तेज रफ्तार का कहर, इनोवा व ब्लैरो की टक्कर, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

tarntaran shootout CCTV

शूटआउट के दिन की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।

प्रिंस की मां का आरोप, बेटे को फंसाया

घटना के बाद दोनों परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। प्रिंस की मां हरजीत कौर का कहना है कि लड़की ने पहले संपर्क किया और इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे। उनका दावा है कि बेटे पर मानसिक दबाव डाला गया। वहीं संदीप की मां हरजिंदर कौर ने आरोप लगाया कि प्रिंस उनकी बेटी को धमकाता था और प्रपोजल ठुकराने पर गुस्से में यह कदम उठाया।

मामले में वायरल ऑडियो ने विवाद को और गहरा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि रिकॉर्डिंग की सत्यता की जांच की जा रही है और फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा। फिलहाल यह मामला रिश्तों, धमकियों और कथित आपराधिक एंगल को लेकर गंभीर सामाजिक बहस का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में आउटसोर्स पर काम कर रहे चौकीदार होंगे पक्के, हाईकोर्ट का आदेश, पिछले सेवा लाभ भी मिलेंगे

जानें 9 फरवरी की सुबह क्या हुआ था

ये घटना 9 फरवरी की सुबह तकरीबन 9.30 बजे की है। तरनतारन के एक निजी लॉ कॉलेज में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। आरोप है कि छात्र प्रिंसराज सिंह नीले रंग के बैग में पिस्टल छिपाकर कॉलेज पहुंचा। क्लास के दौरान उसने बातचीत के बहाने छात्रा संदीप कौर को क्लासरूम के पीछे बुलाया।

उनके साथ एक अन्य छात्रा भी वहां पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ सेकेंड तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद अचानक प्रिंसराज ने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप कौर के सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही संदीप कौर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, प्रिंसराज ने खुद को भी गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- डंकी रूट से US गए युवक की मैक्सिको में मौत, 37 लाख रुपये देकर डंकी रूट से गया था अमेरिका; एजेंट गिरफ्तार