Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब: खाकी की आड़ में हेरोइन बेचता सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह, तरनतारन में 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:49 PM (IST)

    तरनतारन में सीआईए स्टाफ ने सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह को 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। वह पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार।

    2. सीआईए स्टाफ ने ड्रग मनी भी बरामद की।

    3. पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई गिरोह से जुड़े थे।

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। थाना खालडा में तैनात सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह को सीआईए स्टाफ की टीम ने 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ काबू किया है। पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करने वाले गिरोह के साथ जुड़े साहिब सिंह को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जा सकता है।


    तरन तारन जिले के गांव मज्जूपुर निवासी साहिब सिंह की झब्बाल स्थित कोटजी से उक्त बरामदगी हुई है। सीआईए स्टाफ की टीम।को खुफिया जानकारी मिली कि सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह खाकी की आड़ में मादक पदार्थ बेचता है और इस कार्य लिए उसने एक महिला को रखा है।

    पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आने वाली हीरोइन को ठिकाने लगाने लगाने वाले गिरोह के साथ उसके सीधे संबंध है। एसपी आई रिपुतपन सिंह के नेतृत्व में छापामारी दौरान 300 ग्राम। हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई। साहिब सिंह को रात को ही थाना खालडा से हिरासत में लेकर पूछताश शुरू कर दी गई है। करीब सात साल पहले उसने अपनी ड्यूटी थाना खालडा में लगवाई थी।दो साल। पूर्व उसका तबादला खेमकरण में हुआ लेकिन बाद में वह दोबारा खालड़ा आ गया था। हेरोइन के कारोबार में जुटी महिला की भी तलाश की जा रही है।