विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर ग्रेनेड हमले की थी तैयारी, मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आतंकी लखबीर के साथी; ये सामान बरामद

Published: Fri, 31 Jan 2025 03:13 PM (IST)

तरनतारन में वर्ष 2022 में थाना सरहाली पर आरपीजी हमला करवाने वाले आतंकी लखबीर सिंह के दो गुर्गों को पुलिस ...और पढ़ें

तरनतारन में मुठभेड़ के दौरान बरामद हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल।
तरनतारन में मुठभेड़ के दौरान बरामद हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल।

HighLights

  1. आतंकी लखबीर सिंह के दो गुर्गे गिरफ्तार
  2. ग्रेनेड हमले को अंजाम देने जा रहे थे आरोपी
  3. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, तरनतारन। वर्ष 2022 में थाना सरहाली पर आरपीजी हमला करवाने वाले आतंकी लखबीर सिंह हरिके, सतनाम सिंह सत्ता नौशहरा, गुरदेव सिंह जैसल चंबल से संबंधित दो गुर्गों को सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों से दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल, चार कारतूस व कार बरामद हुई है। मुठभेड़ में घायल आरोपित रोबनजीत सिंह को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।

आरोपियों ने पुलिस टीम पर बरसाईं गोलियां

पुलिस को सूचना मिली थी कि सरहाली के आसपास आतंकी गुट से संबंधित गुर्गे घूम रहे हैं। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने उक्त सूचना के आधार पर एसपी (आई) अजयराज सिंह की अगुआई में सीआईए स्टाफ के प्रभारी अमनदीप सिंह रंधावा द्वारा वीरवार शाम चार बजे नाकाबंदी करवाई गई।

यह भी पढ़ें- जालंधर के गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

गुरुद्वारा गुरपुरी साहिब (सुहावा) के समीप संदिग्ध हालात में घूम रहे कार सवारों को रुकने का इशारा किया गया। कार रोकने के बजाय आरोपितों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान कार से निकलकर भाग रहे आरोपित रोबनजीत सिंह निवासी मुरादपुरा की टांग पर एक गोली लगी।

ग्रेनेड हमला करने के फिराक में थे आरोपी

पुलिस ने रोबनजीत व उसके साथी हरप्रीत सिंह निवासी गांव उस्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपितों से दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सरहाली में केस दर्ज कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि आतंकी लखबीर के गुर्गे ग्रेनेड हमला करने की फिराक में हैं। इस आधार पर पहले से अधिक चौकसी बरती जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ग्रेनेड कहां से मंगवाए गए थे।

गुरदासपुर में छापामारी, दो आरोपित गिरफ्तार

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपित हरप्रीत सिंह निवासी गांव उसमां से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गुरदासपुर जिले से संबंधित जगदीप सिंह जग्गा व नवजोत सिंह को वहां छापामारी करके गिरफ्तार किया है।

दोनों से एक 30 बोर का पिस्तौल, एक मैगजीन व 10 कारतूस बरामद हुए। आरोपितों ने गुरदासपुर के गांव हीर में रंगदारी के लिए आतंकी लखबीर के कहने पर गोलियां चलाईं थी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में नहीं रुक रहा पुलिस स्टेशनों पर बम फेंकने का सिलसिला, बांगर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।