यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, अभ्यास के दौरान फटा तोप का गोला; दो सैनिकों की मौत
बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तोप अभ्यास के दौरान बम फटने से दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ग ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तोप अभ्यास के दौरान बम फटने से दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में चार्ली सेंटर पर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जवानों की मौत की पुष्टि
सेना के प्रवक्ता ने दो जवानों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है। सर्किल ऑफिसर नरेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि 'तीन सैनिक तोप के साथ अभ्यास कर रहे थे। हादसे में आशुतोष कुमार और जितेंद्र की मौत हो गई है। घायल सैनिक को हेलीकॉप्टर की मदद से चंडीगढ़ ले जाया गया है।'