Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीकानेर में 2 बहनों का रेप करने वाले शख्स पर हुए कई खुलासे, 20 साल पहले 5 लोगों का किया था मर्डर; तांत्रिक क्रिया भी करता था

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 08:54 AM (IST)

    Rajasthan Bikaner Rape News बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ में 2 नाबालिग बहनों के बलात्कार का मामला आ रहा है। आरोपी की पहचान 50 साल के श्रीभगवान के रूप में ...और पढ़ें

    बीकानेर में 2 नाबालिग बहनों का रेप करने वाला आरोपी कर चुका है 5 हत्याएं। फाइल फोटो
    बीकानेर में 2 नाबालिग बहनों का रेप करने वाला आरोपी कर चुका है 5 हत्याएं। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बीकानेर में 2 नाबालिग बहनों का रेप।
    2. 1993 में 5 मर्डर कर चुका है आरोपी।
    3. हत्या के आरोप में आरोपी को मिली थी 20 साल जेल की सजा।

    डिजिटल डेस्क, जयपुर (राजस्थान)। बीकानेर पुलिस ने शनिवार को एक 50 साल के शख्स को गिरफ्तार किया। उसपर 2 नाबालिग बहनों का रेप करने का आरोप है। इसी कड़ी में आरोपी को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। 20 साल पहले आरोपी ने 5 लोगों की हत्या की थी, जिसके लिए उसे फांसी की सजा भी सुनाई गई थी।

    यह मामला राजस्थान के बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ का है। आरोपी शख्स का नाम श्रीभगवान है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

    यह भी पढ़ें- Manipur: मैतेयी संगठन के नेता की गिरफ्तारी के बाद इंफाल में तनाव, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी; इंटरनेट बंद

    1993 में 5 लोगों की ली थी जान

    श्रीभगवान का नाम 1993 के लूटपाट मामले में सामने आया था। इस दौरान श्रीभगवान ने 5 लोगों का मर्डर कर दिया था। वहीं श्रीभगवान का गुनाह साबित होने के बाद अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा को 20 साल की जेल में तब्दील कर दिया था। 2013 में श्रीभगवान अपनी सजा पूरी करके जेल से रिहा हुआ था।

    मंदिर में करता था तांत्रिक क्रिया

    बीकानेर पुलिस के द्वारा लिखी गई FIR के अनुसार, जेल से छूटने के बाद श्रीभगवान ने सरकारी जमीन पर अपना घर बना लिया और घर के अंदर एक मंदिर भी बनाया। इस मंदिर में श्रीभगवान तांत्रिक क्रियाएं करता था।

    2 बहनों का किया रेप

    श्रीभगवान के घर से कुछ ही दूरी पर एक दूसरा घर था, जहां 8 और 9 साल की दो बहनें अपने मामा के यहां घूमने आईं थीं। दोनों को नंगे पैर घूमता देखकर श्रीभगवान ने उन्हें प्रसाद देने के बहाने अपने घर बुलाया और फिर उन्हें नई चप्पल दिलाने का लालच दिया। बच्चियां जब श्रीभगवान के घर पहुंची तो उसने दोनों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

    खबरें और भी

    बहनों को दी जान से मारने की धमकी

    श्रीभगवान ने दोनों को धारदार हथियार दिखाते हुए धमकी भी दी कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में किसी से कुछ कहा तो वो दोनों की गर्दन काट देगा। बच्चियों ने पहले इसके बारे में किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में उन्होंने परिजनों को सारा सच बता दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने श्रीभगवान को हिरासत में ले लिया है।

    यह भी पढ़ें- पिछले 11 वर्षों में घोर गरीबी से बाहर निकले 27 करोड़ भारतीय, विश्व बैंक ने जारी की रिपोर्ट