यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, दो की मौत और 8 घायल; नशे में धुत था ड्राइवर
जयपुर में बेकाबू SUV कार नाहरगढ़ रोड पर पैदल यात्रियों को रौंदते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 पैदल यात्री गंभीर रूप से घ ...और पढ़ें

HighLights
- 7 किलोमीटर तक रफ्तार में SUV दौड़ाई।
- हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जयपुर में हिंट एंड रन केस का दर्दनाक मामला सामने आया है। इस मामले में बेकाबू SUV कार नाहरगढ़ रोड पर पैदल यात्रियों को रौंदते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है नशे में धुत फैक्ट्री मालिक ने शहर के भीड़ भरे इलाके में 7 किलोमीटर तक रफ्तार में SUV दौड़ाई।
हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि एक अनियंत्रित वाहन ने पांच से सात लोगों को कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
लोगों ने आरोपी का किया पीछा
घटना के बाद जब कार चालक भागने की कोशिश कर रहा था, तो स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और उसे सफलतापूर्वक रोक लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान उस्मान के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था।
Jaipur, Rajasthan: CCTV footage has captured a hit-and-run incident where a speeding vehicle mowed down several people, killing two and injuring eight. The driver, Usman, is in police custody. pic.twitter.com/8rDBJm3KSf
— IANS (@ians_india) April 7, 2025
12 मार्च को इस जगह पर हुआ था हादसा
इसी तरह का एक मामला उत्तराखंड के देहरादून से आया था। 12 मार्च को उत्तराखंड के देहरादून में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना राजपुर रोड इलाके में साईं मंदिर के पास हुई। चारों राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें और भी
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार, यह घटना उत्तरांचल अस्पताल के पास हुई, जहां चंडीगढ़ नंबर प्लेट वाली एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने चार मजदूरों और एक स्कूटर को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि चारों मजदूरों को उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंह ने कहा कि घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।