Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan News: राजस्थान में 37 हजार शिक्षकों का होगा समायोजन, छात्रों को भी होगा लाभ

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 09:47 PM (IST)

    राजस्थान में 37 हजार शिक्षकों का खाली पदों पर समायोजन किया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से शिक्षकों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन बच्चों को भी फायद ...और पढ़ें

    राजस्थान में 37 हजार शिक्षकों का होगा समायोजन। फाइल फोटो।
    राजस्थान में 37 हजार शिक्षकों का होगा समायोजन। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. राज्य के शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के समायोजिन के दिए थे आदेश
    2. पूरे राज्य में ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब 37 हजार है।

    डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में 37 हजार शिक्षकों का खाली पदों पर समायोजन किया जाएगा। दरअसल, ये वह शिक्षक हैं, जो स्कूल क्रमोन्नत होने और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तन होने के बाद स्कूलों में अतिरिक्त हो गए थे। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पिछले दिनों ऐसे शिक्षकों का समायोजित करने के आदेश दिए थे।

    राज्य सरकार के फैसले से छात्रों को होगा लाभ

    शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद ऐसे शिक्षकों की जानकारी जुटाई गई तो पता चला की पूरे राज्य में ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब 37 हजार है। इनमें 2277 द्वितीय श्रेणी, 24 हजार तृतीय श्रेणी शामिल हैं। वहीं, राज्य सरकार के इस फैसले के बाद स्कूलों में छात्रों को लाभ मिलेगा और शिक्षकों के नहीं होने के कारण जिन स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है, वहां पर बेहतर पढ़ाई हो सकेगी।

    अधिकारियों ने क्या कहा?

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ सप्ताह के अंदर ही शिक्षकों के समायोजन का काम पूरा कर लिया जाएगा। मालूम हो कि ऐसे शिक्षक काम कहीं और कर रहे हैं और वेतन किसी अन्य स्कूल से ले रहे हैं। वहीं, राजस्थान शिक्षक संघ रेस्टा के जिला संरक्षक गजराज सिंह मोठपुर ने इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इन समायोजन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ेंः

    शेख हसीना ने क्यों खोया सेना का समर्थन? जनरलों ने आदेश मानने से किया था इनकार; बांग्लादेश में तख्तापलट की इनसाइड स्टोरी

    Bangladesh Crisis: भारत में कब तक रहेंगी शेख हसीना? बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से धीरे-धीरे बढ़ रही बात

    खबरें और भी