राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, भारत-पाक सीमा पर 20 करोड़ की हेरोइन जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन से भेजी गई चार किलो हेरोइन जब्त की गई है।

श्रीगंगानगर में ड्रोन से चार किलो हेरोइन बरामद (सांकेतिक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जयपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने ड्रोन से भेजी गई चार किलो हेरोइन बरामद की है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने हेरोइन की खेप को उठाने आए पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में पंजाब के फाजिल्का जिले का निवासी जसवंत सिंह और जसविंदर सिंह शामिल हैं। इनमें जसवंत सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने पहले से 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
वह पंजाब और राजस्थान में तस्करी के मामलों में शामिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी पुलिस ने हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।
