विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान के अजमेर में भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Published: Sat, 05 Sep 2026 08:02 PM (IST)

अजमेर में बारिश के कारण एक स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा टल गया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

अजमेर में भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार।

अजमेर में भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार।

HighLights

  1. अजमेर में बारिश से स्कूल की दीवार गिरी।

  2. हादसे में 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं।

  3. अवैध पार्किंग और होटल संचालकों पर आरोप।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के अजमेर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादला टल गया। यहां बारिश के कारण आर्य पुत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गमीनत रही कि दीवार के पास कोई मौजूद नहीं था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने से 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

दीवार गिरने की घटना बाद आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी कारों को निकालने की कोशिश शुरू की। बारिश के कारण दीवार गिरने से लोगों को चिंता का माहौल पैदा हो गया।

गाड़ी मालिकों ने लगाए गंभीर आरोप

मलबे में दबी गाड़ियां महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह जियारत करने आए जायरीनों की बताई जा रही हैं। पीड़ित जायरीनों ने स्थानीय होटल संचालकों और पार्किंग माफिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

500 रुपए प्रति दिन का चार्ज

जायरीनों का कहना है कि होटल संचालक के कहने पर उन्होंने 500 रुपए प्रति दिन का चार्ज देकर अपनी कारें स्कूल की दीवार के पास खड़ी की थीं। उन्हें क्या पता था कि जिस दीवार के सहारे वे अपनी गाड़ियां पार्क कर रहे हैं, वो बारिश में गिर जाएगी और उनकी कार क्षतिग्रस्त हो जाएगी।

इस घटना ने अजमेर में अवैध पार्किंग को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के धौलपुर में हादसा, इको वैन पलटने से 3 मासूम सहित 4 की मौत