विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने से राजस्थान कांग्रेस में घमासान, कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

Published: Thu, 11 Jan 2024 08:09 PM (IST)

अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शामिल ...और पढ़ें

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने के कांग्रेस के निर्णय से नाराज हो कई ने छोड़ी पार्टी। फाइल फोटो।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने के कांग्रेस के निर्णय से नाराज हो कई ने छोड़ी पार्टी। फाइल फोटो।

HighLights

  1. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने के कांग्रेस के निर्णय से नाराज हो कई ने छोड़ी पार्टी
  2. आलाकमान के फैसले के खिलाफ कई सदस्यों ने दिया त्यागपत्र

जागरण संवाददाता, जयपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिससे नाराज होकर राजस्थान के कोटा में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

कांग्रेस ने ठुकराया न्योता

मालूम हो कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कही है।

कई कार्यकर्ताओं ने दिया कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र

कोटा (देहात) जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कंवर सिंह चौधरी ने कहा कि भगवान राम में पूरे देश के लोगों की आस्था है। राम मंदिर राजनीति का विषय नहीं है। चौधरी ने अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ पार्टी आलाकमान के फैसले के खिलाफ कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

यह भी पढ़ेंः भाजपा ने कांग्रेस को बताया हिंदू धर्म और संस्कृति का विरोधी, कहा- मोदी का विरोध करते-करते भगवान का विरोध करने लगी पार्टी

पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि अब सभी मिलकर सनातन धर्म के लिए काम करेंगे। चौधरी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने कोटा के उम्मीद क्लब के बाहर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir: नेहरू ने राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर जाने से क्यों रोका था? फिर याद आया कांग्रेस का सात दशक पुराना किस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।