विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बम को खिलौना समझ घर ले आया मासूम, बाड़मेर में धमाके के बाद मां-बेटे गंभीर रूप से घायल

Updated: Mon, 24 Aug 2026 09:51 PM (IST)

राजस्थान के बाड़मेर में एक बम जैसी वस्तु फटने से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाड़मेर में विस्फोट के बाद घायल मां-बेटे को अस्पताल ले जाते लोग, फोटो- सोशल मीडिया

बाड़मेर में विस्फोट के बाद घायल मां-बेटे को अस्पताल ले जाते लोग, फोटो- सोशल मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता,जयपुर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक बम जैसी वस्तु में विस्फोट होने से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

बच्चे के हाथ और गुप्तांग बुरी तरह जख्मी हो गए और शरीर पूरा झुलस गया। दोनों को बाड़मेर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करववाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। घटना बाड़मेर जिले के भीलों का ताला गांव में हुई है।

बम को खिलौना समझकर घर ले आया मासूम

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पांच वर्षीय बच्चा भेराराम पिछले दिनों बकरियां चराने के लिए गया था, जहां से बम जैसी वस्तु उसे मिली तो वह घर लेकर आ गया।

सोमवार सुबह बच्चे ने घर के बाहर खेलते हुए उस वस्तु पर पत्थर मार दिया, जिससे जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विस्फोट से मां-बेटे घायल

पास में ही बैठी बच्चे की मां फूली देवी भी घायल हो गई। बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश आर्य ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने सैन्य अधिकारियों के साथ मिलकर मौके से विस्फोटक सामग्री से नमूने जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी बाड़मेर में बारूद फटने से एक किसान की मौत हो गई थी।