Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस को ऐसे बदनाम किया जा रहा है जैसे हम हिंदू नहीं, अब तक गौसेवा पर खर्च किए 2500 करोड़: अशोक गहलोत

    By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 10:18 PM (GMT+05:30)

    अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि आरएसएस और भाजपा से जुड़े व्यपारी नेता मुख्यमंत्री आवास पर आने से कभी हिचकें नहीं। मेरे रहते मुख्यमंत्री आवा ...और पढ़ें

    अशोक गहलोत बोले गौसेवा पर खर्च किए 2500 करोड़
    अशोक गहलोत बोले गौसेवा पर खर्च किए 2500 करोड़

    जागरण संवाददाता, जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस वालों को ऐसे बदनाम किया जा रहा है जैसे हम हिंदू नहीं हैं। हमारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। लड़ाई विचारधारा की है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं। हम धार्मिक काम में सबका सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने जोधपुर के पांच मंदिरों में हाल ही में पैदल यात्रा की। हनुमान चालीसा के पाठ हुए।

    गौसेवा पर 2500 करोड़ खर्च

    उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने गौसेवा पर 250 करोड़ खर्च किए जबकि हमनें 2500 करोड़ अब तक खर्च किए हैं। निराश्रित गौवंश को रखने पर गौशालाओं को पूरे साल अनुदान दिया जा रहा है। गहलोत ने मंगलवार को राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ, जयपुर के कृषि उत्पाद व्यापार भवन के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे।

    खुले हैं सीएम आवास के दरवाजे

    सीएम ने कहा, आरएसएस और भाजपा से जुड़े व्यपारी नेता मुख्यमंत्री आवास पर आने से हिचकें नहीं। मेरे रहते मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। सरकार किसी पार्टी की नहीं होती, सरकार सरकार होती है, सरकार जनता की होती है।

    आलोचना लोकतंत्र का आभूषण

    गहलोत ने कहा, केंद्र में बैठी सरकार आलोचना सहन नहीं करती है। आलोचना लोकतंत्र का आभूषण होता है। भाजपा के नेता कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। लेकिन विपक्ष के बिना कैसा पक्ष,यह यह बात समझनी होगी। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य साल,2030 तक राजस्थान को देश का नंबर एक राज्य बनाना है।

    खबरें और भी