विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: जैसलमेर में बीएसएफ की महिला जवान ने आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated: Tue, 01 Sep 2026 04:50 AM (IST)

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ की 20वीं बटालियन की 26 वर्षीय महिला जवान मीना एम ने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जैसलमेर में बीएसएफ की महिला जवान ने आत्महत्या।

जैसलमेर में बीएसएफ की महिला जवान ने आत्महत्या।

HighLights

  1. जैसलमेर में 26 वर्षीय महिला बीएसएफ जवान ने आत्महत्या की।

  2. जवान मीना एम ने बटालियन की बैरक में फांसी लगाई।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही है, आत्महत्या का कारण अज्ञात।

जागरण संवाददाता, जयपुर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 20वीं बटालियन की 26 वर्षीय जवान मीना एम ने बटालियन की बैरक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय जवान बैरक में अकेली थी। साथी महिला जवान जब बैरक में पहुंची तो फंदे से लटकी हुई थी।

इस पर साथी जवान ने बीएसएफ के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। बीएसएफ के अधिकारी और जैसलमेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवा का स्वजन को सूचित किया गया है।

स्वजन के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक जवान तमिलनाडु की निवासी थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।