Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaipur: थोड़ा इंतजार करें, गुलाम जम्मू-कश्मीर स्वत: भारत में आ जाएगा : जनरल वीके सिंह

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 10:40 PM (IST)

    केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने हिंदुत्व के मुद्दे पर राहुल गांधी के हाल में दिए बयानों को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो व्य ...और पढ़ें

    केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा, जी-20 का ऐसा व्यवस्थित आयोजन पहले कभी नहीं हुआ।
    केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा, जी-20 का ऐसा व्यवस्थित आयोजन पहले कभी नहीं हुआ।

    जयपुर, जागरण संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि थोड़ा इंतजार करें गुलाम जम्मू कश्मीर अपने आप भारत में आ जाएगा।भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने दौसा पहुंचे वीके सिंह ने पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उनसे गुलाम जम्मू-कश्मीर के शिया मुस्लिमों की उस अपील के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने भारत से रास्ता खोलने की मांग की थी।

    उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे पर राहुल गांधी के हाल में दिए बयानों को लेकर कटाक्ष किया। कहा, जो व्यक्ति भारत में पैंट-टीशर्ट और विदेश में जाकर कुर्ता-पायजामा पहने, उसके लिए क्या कहा जा सकता है?

    जी-20 के आयोजन को बताया सफलतम आयोजन

    राहुल ने जनेऊ पहनी, मंदिर जाकर घंटी बजाई और कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने से पहले नान वेज खाकर गए। जिन्हें पता ही नहीं कि धर्म क्या होता है, उनके लिए कुछ नहीं बोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान पढ़कर मुझे लगा कि वह अभी बचकाना ज्यादा हैं।

    यदि कोई व्यक्ति अपने देश के लिए अच्छा भाव मन में नहीं रखता तो फिर उसके लिए कुछ नहीं कहा जा सकता। वीके सिंह ने जी-20 के आयोजन को सफलतम बताते हुए कहा कि ऐसा व्यवस्थित आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। इसके लिए दूसरे देशों ने भारत की प्रशंसा की है।

    ये भी पढ़ें: हरी झंडी के इंतजार में सिटी स्टेशन पर एक महीने से खड़ी वंदे भारत, हो चुका है सफल ट्रायल

    खबरें और भी