विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: कोटा में कोचिंग छात्रा से हास्टल संचालक और कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, दो आरोपित गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 13 Oct 2023 11:48 PM (IST)

कोटा में बिहार की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पटना निवासी छात्रा नीट की कोचिंग के लिए कोटा ...और पढ़ें

कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला (फाइल फोटो)
कोचिंग छात्रा से दुष्कर्म का मामला (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के कोटा में बिहार की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पटना निवासी छात्रा नीट की कोचिंग के लिए कोटा में पिछले एक साल से रह रही थी। वह यहां पर एक हास्टल में रहती थी। छात्रा के साथ पहले हास्टल के मेसकर्मी धीरज भील और फिर संचालक कुलदीप वाजपेयी ने दुष्कर्म किया।

आरोपित गिरफ्तार

कोटा के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया,

जवाहर नगर पुलिस थाने में 15 साल की छात्रा ने दस अक्टूबर को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

चौधरी ने बताया कि छात्रा ने अपने बयान में कहा कि धीरज ने इस साल फरवरी महीने में उसे शीतल पेय में शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। धीरज ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद धीरज ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर छात्रा के साथ सात बार दुष्कर्म किया। परेशान छात्रा ने कुलदीप को शिकायत की तो उसने भी दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: शाहपुरा में गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, 13 साल की छात्रा से शिक्षक करता रहा 6 महीने तक दुष्कर्म

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, हास्टल संचालक मध्य प्रदेश में ग्वालियर का मूल निवासी है। वह फिलहाल कोटा में बांके बिहारी रेजीडेंसी में किराये के घर में रहता है। धीरज कोटा का ही निवासी है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 363, 366, 368, 376 (2), 504, 506, 341, 323, 120बी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में 100 निजी लॉकरों में 500 करोड़ रुपये का कालाधन, 50 किलो सोना भी रखा हुआ; भाजपा नेता का बड़ा आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।