विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान: बीकानेर, उदयपुर समेत इन इलाकों में पड़ेगी भीषण गर्मी, 45 के पार पारा; लू का अलर्ट जारी

Published: Thu, 15 May 2025 03:36 PM (IST)

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 15-17 मई को बीकानेर और गंगानगर जिलों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस ...और पढ़ें

बीकानेर, उदयपुर समेत इन इलाकों में पड़ेगी भीषण गर्मी
बीकानेर, उदयपुर समेत इन इलाकों में पड़ेगी भीषण गर्मी

HighLights

  1. कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है।
  2. अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस होगा दर्ज।

पीटीआई, जयपुर। देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। ऐसे में राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के बीकानेर, उदयपुर और कोटल संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 15-17 मई को बीकानेर और गंगानगर जिलों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है।

44 के पार जा सकता पारा

साथ ही राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 16 मई से अधिकतर हिस्सों में मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

19 शहरों में 41 डिग्री दर्ज 

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के 19 शहरों में पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 41 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। दिन का तापमान गंगानगर में 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी चली और गर्मी रही।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-राजस्थान में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में अगले 5 दिन तूफान और बिजली का अलर्ट; पढ़ें देशभर का हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।