विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: मां ने बड़े बेटे से करवाया जुड़वां भाइयों का मर्डर, प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:46 AM (IST)

राजस्थान के डीग जिले में एक मां ने अपने प्रेमी और बड़े बेटे के साथ मिलकर 13 साल के जुड़वां बच्चों की हत्या कर दी।

राजस्थान में मां ने करवाई जुड़वां बच्चों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

राजस्थान में मां ने करवाई जुड़वां बच्चों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. मां, प्रेमी और बड़े बेटे ने की हत्या।

  2. 13 साल के जुड़वां बच्चों का गला रेता।

  3. नए रिश्ते में बाधा बनने पर दिया वारदात को अंजाम।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के डीग जिले के बडेसरा गांव में मंगलवार, 20 अक्टूबर की सुबह 13 साल के जुड़वां बच्चों की हत्या खुद उनकी ही मां ने कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों की विधवा मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मां के नए रिलेशनशिप से बच्चे खुश नहीं थे, इसलिए मां ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

बच्चों की गला रेतकर हत्या

डीग के पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि जुड़वां बच्चों का गला रेता गया था और उनके सिर पर भी चोटें थीं। पुलिस के मुताबिक, दोनों शवों पर कई जगह कट के निशान थे और सिर पर चोटें आई थीं।

मृतकों की पहचान विनय और विष्णु चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उनके घर के पास एक प्लॉट में उनके शव मिले। मंगलवार सुबह घर से निकलने के बाद जब जुड़वां बच्चे वापस नहीं लौटे, तो उनकी मौसी ने शोर मचाया, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

मां ने बड़े बेटे करवाई उसके भाइयों की हत्या

जांचकर्ताओं के मुताबिक, बच्चों की मां प्रीति ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। घर पर प्रीति का 16 साल का बेटा भी था। प्रीति के 16 साल के बेटे ने मिलकर उसके कहने पर इन हत्याओं को अंजाम दिया। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

जांचकर्ताओं का दावा है कि जुड़वां बच्चे, मां और उसके प्रेमी के रिश्ते में रुकावट बन रहे थे, जबकि उसके बड़े बेटे को मां के रिश्ते से कोई समस्या नहीं थी। प्रेमी भी महिला के गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि प्रीति की शादी 20 साल पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सरोथ मनसा गांव के रहने वाले निरंजन सिंह से हुई थी, जिनका अब निधन हो चुका है।

दंपति के चार बच्चे थे- एक 18 साल की बेटी, 16 साल का बेटा और 13 साल के जुड़वां बेटे। कई साल पहले निरंजन सिंह की मौत के बाद, प्रीति अपने चारों बच्चों के साथ बडेसरा में अपने मायके आ गई थी।

यह भी पढ़ें- जयपुर: फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी, 10 गिरफ्तार; 12 लैपटॉप जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।