Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan: 'विपक्ष का मुंह बंद करना चाहती है भाजपा', जालौर में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 14 Apr 2024 04:04 PM (IST)

    राजस्थान (Rajasthan Lok Sabha) के जालौर से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वह लोगों ...और पढ़ें

    जालौर में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना (Image: ANI)
    जालौर में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना (Image: ANI)

    पीटीआई, जयपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में जालोर से कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत के लिए समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस की एक रैली रविवार को आयोजित की गई। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वह लोगों और उनके मुद्दों से पूरी तरह कटे हुए हैं।

    कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि मोदी के पास इतनी शक्ति है कि उनके आसपास के लोग उन्हें सच बताने से डरते हैं। बता दें कि वैभव गहलोत राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं।

    जालौर से क्या बोलीं प्रियंका

    जालौर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान प्रियंका ने कहा,

    आपकी सबसे बड़ी समस्या महंगाई है। मेरा मानना है कि मोदी जी इसे समझ नहीं पा रहे हैं। जब ताकत बहुत हो तो लोग सच नहीं बोलते। अधिकारी और सहकर्मी उसे वास्तविकता के बारे में बताने से डरते हैं और फिर व्यक्ति लोगों से कट जाता है।

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मुझे सच में लगता है कि मोदी अब देश के लोगों से पूरी तरह कट गए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी इस वक्त देश की दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।

    'विपक्ष का मुंह बंद करना चाहते है'

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'जब भारत में जी20 शिखर सम्मेलन जैसे आयोजन होते हैं तो हमें भी गर्व महसूस होता है, लेकिन एक और वास्तविकता यह है कि गरीब लोग बढ़ती महंगाई से और युवा बेरोजगारी से पीड़ित हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं लड़ रही है। गांधी ने कहा, 'इसके दावे खोखले हैं। यह केवल विपक्ष का मुंह बंद करना चाहता है।'

    यह भी पढ़ें: BJP vs Congress Manifesto: हेल्थ की गारंटी बनाम स्वास्थ्य न्याय; मुफ्त इलाज को लेकर दोनों पार्टियों ने किए अलग-अलग वादे

    यह भी पढ़ें: BJP का संकल्प पत्र जारी करते हुए केजरीवाल पर PM का कटाक्ष, इशारों-इशारों में क्या बोल गए मोदी?

    खबरें और भी