विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Gandhi : 'यह संविधान बचाने का चुनाव है', राजस्थान में बोलीं प्रियंका गांधी, अलवर में किया रोड शो

Published: Mon, 15 Apr 2024 04:16 PM (IST)

lok sabha election प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा के सांसद अलग-अलग प्रदेशों में कहते हैं कि अब हमारी सरकार आएगी ...और पढ़ें

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

HighLights

  1. प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
  2. भीनमाल में वैभव गहलोत के समर्थन में की जनसभा

जागरण संवाददाता,जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,वे संविधान इस तरह से बदला चाहते हैं कि लोगों को पता भी नहीं चले,इसलिए जनता का जागरूक रहना जरूरी है। यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। संविधान बदलने की बात इसलिए हो रही है,क्योंकि ये आपके अधिकार छीनना चाहते हैं।

प्रियंका ने कहा, भाजपा के सांसद अलग-अलग प्रदेशों में कहते हैं कि अब हमारी सरकार आएगी तो संविधान को बदलेंगे। मंच से मोदी संविधान की बात करते हैं,लेकिन अपने लोगों से कहते हैं कि जाओ और संविधान बदलने की बात बोलो। प्रियंका ने कहा,आस्था का प्रमाण त्याग होता है। सत्ता को पकड़ कर रखना नहीं होता है। देश में जो सरकार चल रही है वो सिर्फ अपने लिए और उधोगपति मित्रों के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा,भारत इसलिए आगे बढ़ा है,क्योंकि यहां लोकतंत्र है। सरकारों ने जनता को सर्वोपरि रखा है। अब लोगों को दबाने और बहकाने का काम हो रहा है। राजस्थान के दौसा संसदीय क्षेत्र के बांदीकुई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने लोगों से कहा,आप अंधे हो गए हो,मोदी जो कुछ कर रहे हैं वो करने दो,यह बात गलत है। इससे आपका नुकसान होगा। मोदी या मेरा नुकसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा,आपके पूर्वजों की तरह मेरे पूर्वजों ने भी जान दी है। मेरे पिता और दादी ने शहादत दी है। हमारी हिंदू धर्म की परंपरा है। हमने भगवान राम को सत्ता के कारण नहीं,बल्कि इसलिए पूजा क्यों कि उनमें नैतिकता थी। उन्होंने सत्ता का त्याग किया। पीएम और भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा,ये सत्ता के बल पर विधायकों को खरीद लेते हैँ। कई सरकारें गिरा देते हैं। लोगों को पीटा जा रहा है। लोगों में भय पैदा किया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा,सरकार बदलना जरूरी है। सभा को पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी संबोधित किया।

अलवर में रोड शो किया

प्रियंका ने अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने अपनी समस्याओं को कांग्रेस पर लिखकर पर्ची प्रियंका की तरफ फेंकी। रोड़ शो में प्रियंका के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह भी थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।