विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: जोधपुर में 3 साल की मासूम के साथ बालात्कार, सिरोही में दरिंदों ने 63 साल की विधवा को बनाया शिकार

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Sun, 18 Aug 2024 11:53 PM (IST)

Rajasthan राजस्थान में एक सप्ताह के भीतर दुष्कर्म की दो घटनाएं सामने आई हैं जो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ...और पढ़ें

बच्ची के पिता कूड़ा बीनने का काम करते हैं, जबकि मां स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। (सांकेतिक तस्वीर)
बच्ची के पिता कूड़ा बीनने का काम करते हैं, जबकि मां स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. जोधपुर में तीन वर्षीय मासूम को अगवा कर उसके साथ बालात्कार किया गया।
  2. सिरोही में 63 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

एजेंसी, जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में तीन वर्षीय मासूम के साथ बालात्कार की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार कूड़ा बीनने वाले की तीन साल की बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया।

एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि लड़की का अपहरण तब किया गया, जब वह एक मंदिर के बाहर अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। वह सुबह करीब साढ़े छह बजे एक महिला को स्टोल में लिपटी हुई मिली, जो वहां अपना स्टॉल लगाने आई थी। लड़की के होठों और पीठ पर चोट के निशान थे।

मेडिकल टेस्ट में हुई बालात्कार की पुष्टि

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई, जिसमें उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार ने पीटीआई से कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति रात करीब दो बजे लड़की को ले जाता हुआ दिख रहा है।

कुमार ने कहा, 'हम सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।' पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार यादव ने एजेंसी को बताया कि लड़की का परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला है और जोधपुर की एक झुग्गी बस्ती में रह रहा था। लड़की के पिता कचरा बीनते हैं, जबकि उसकी मां मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। उसका एक पांच साल का भाई भी है।

सिरोही में विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

वहीं एक अन्य घटना में सिरोही जिले में 63 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना आबू रोड के पास एक आदिवासी इलाके की है, जहां महिला के साथ उसके गांव के दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और लूटपाट की। 15 अगस्त को दर्ज की गई एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी शराब के नशे में उसके घर में घुस गए, जहां वह अकेली सो रही थी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, उसके साथ बलात्कार किया और फिर घर से 30,000 रुपये लूट लिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।