यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election 2023: 'बेटे की हार से हताश हैं अशोक गहलोत', गजेंद्र सिंह शेखावत का राजस्थान CM पर पलटवार
Rajasthan Election 2023 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बात से निराश हैं कि उनका बेटा राज्य चुनाव मे ...और पढ़ें

HighLights
- गहलोत सरकार में 17 पेपर लीक हुए: गजेंद्र सिंह शेखावत
- संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में मेरी कोई संलिप्तता नहीं: गजेंद्र सिंह शेखावत
जैसलमेर, पीटीआई। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने कमर कस ली है। एक तरफ जहां भाजपा की कोशिश है कि राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हो। वही, अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए चुनावी प्रचार-प्रसार कर रही है। वहीं, दोनों पार्टियों के नेताओं की ओर से राजनीतिक टिप्पणियां भी खूब हो रही है।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत पर कसा तंज
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बात से निराश हैं कि उनका बेटा राज्य चुनाव में उनसे हार गया और यही कारण है कि वह उनके खिलाफ बयान देते रहते हैं।
शेखावत ने 2019 के विधानसभा चुनाव में जोधपुर लोकसभा सीट पर गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया था। शेखावत ने यह भी कहा कि संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में न तो मेरी और न ही मेरी किसी सदस्य की कोई संलिप्तता थी। वहीं, गहलोत द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार थे।
अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
शेखावत को इस साल अप्रैल में 900 करोड़ रुपये के कथित संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी घोटाले में आरोपी बनाया गया था। बता दें कि शेखावत द्वारा गहलोत के खिलाफ दायर मानहानि का मामला पहले से ही दिल्ली की एक अदालत में चल रहा है। जल शक्ति मंत्री ने पेपर लीक मामलों पर भी गहलोत पर हमला करते हुए कहा कि यह लोगों को तय करना चाहिए कि पेपर लीक पर कार्रवाई की जानी चाहिए या नहीं।
खबरें और भी
बेटे की हार की हताशा में बयान देते रहते हैं गहलोत: केंद्रीय मंत्री
जैसलमेर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा,"अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव में अपने बेटे की हार की हताशा में बयान देते रहते हैं।' उन्होंने कहा, "मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैंने कोई पाप नहीं किया है। मेरे परिवार के किसी भी सदस्य की संजीवनी क्रेडिट सहकारी सोसायटी घोटाले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्तता नहीं है।"
गहलोत सरकार में 17 पेपर लीक हुए: शेखावत
पेपर लीक की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के साढ़े चार साल के शासन में प्रतियोगी परीक्षाओं के 17 पेपर लीक हुए।
शेखावत ने आगे कहा,"गहलोत कहते थे कि पेपर लीक में कोई अधिकारी या राजनेता शामिल नहीं है, लेकिन आरएसपीसी का एक सदस्य जेल में है। सीएम पेपर लीक मामलों में ईडी जांच के बारे में किसी भी बात को खारिज कर देते हैं।"