विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में राजस्थान सरकार का एक्शन, APO पर भेजे गए IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:12 AM (IST)

राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। यह कार्रवाई उन पर ...और पढ़ें

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल (तस्वीर- सोशल मीडिया)

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल (तस्वीर- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. वरिष्ठ आईएएस शिखर अग्रवाल को एपीओ किया गया।

  2. परिवार पर बड़े पैमाने पर संपत्ति खरीदने का आरोप।

  3. उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे अग्रवाल।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राज्य सरकार ने वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी और उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) शिखर अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर्स (APO) कर दिया है।

1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल पर यह कार्रवाई उनके और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर बड़े पैमाने पर संपत्ति खरीदने से जुड़े एक विवाद के सामने आने के बाद की गई है।

देर रात जारी हुआ आदेश

कार्मिक विभाग (DoP) द्वारा बुधवार देर रात जारी आदेश में कहा गया कि प्रशासनिक कारणों से शिखर अग्रवाल को अगले आदेश तक एपीओ किया जाता है। इस आदेश पर शासन के संयुक्त सचिव धीरज कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए हैं।

बता दें कि एपीओ किए जाने से पहले शिखर अग्रवाल के पास कई महत्वपूर्ण विभागों की कमान थी, इनमें उद्योग और एमएसएमई (MSME) विभाग, दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC), निवेश, एनआरए (NORA) और ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP) और रीको (RIICO)-राजसिको (RAJSICO) के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी शामिल हैं। 

मीडिया रिपोर्ट में क्या खुलासे हुए?

इसके अलावा मीडिया संगठनों की एक खोजी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस वरिष्ठ नौकरशाह और उनके परिवार ने भारी-भरकम संपत्तियां बनाई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिखर अग्रवाल, उनकी पत्नी, उनके दो बेटों और ससुराल वालों ने महज ढाई साल के भीतर एक ही रियल एस्टेट कंपनी से करीब 40 विला और कॉटेज खरीदे हैं।

इन खुलासों के बाद सार्वजनिक तौर पर मचे हंगामे और प्रशासनिक समीक्षा के चलते राज्य सरकार ने यह त्वरित कदम उठाते हुए उन्हें उनके सभी अहम पदों से हटा दिया है। फिलहाल मामले की प्रशासनिक जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।