विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: बीवी से चल रहा था झगड़ा, ससुराल जाकर कर दिया विस्फोटक सामग्री से हमला; 20 वर्षीय युवक की मौत

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 16 Aug 2023 03:35 PM (IST)

राजस्थान के चुरू जिले में एक 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है ...और पढ़ें

Rajasthan: चुरू में विस्फोटक ने ली युवक की जान (फाइल फोटो)
Rajasthan: चुरू में विस्फोटक ने ली युवक की जान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चुरू में विस्फोटक ने ली युवक की जान।
  2. रिश्तेदार ने घर पर किया विस्फोटक सामग्री से हमला।
  3. हमले में घायल हुआ आरोपी।

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के चुरू जिले में एक 20 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक पर उसके एक रिश्तेदार द्वारा कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकी गई, जिसमें से निकले छर्रों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

पारिवारिक विवाद के चलते दिया घटना को अंजाम

चुरू के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र बुरडक ने बताया कि घटना रतन नगर पुलिस थाना क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले आरोपी झाबर सिंह की शादी चूरू की एक महिला से हुई है। महिला एक विवाद के कारण पिछले तीन साल से अलग रह रही थी, लेकिन झाबर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और कर दी है।

झाबर सिंह ने घर के बाहर फेंकी विस्फोटक सामग्री

पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, मंगलवार शाम को झाबर सिंह विस्फोटक सामग्री लेकर अपने ससुराल चुरू आया था, जिसे खुद उसके द्वारा तैयार किया गया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने घर के गेट पर विस्फोटक सामग्री को फेंका। विस्फोट की आवाज सुनकर घर में मौजूद झाबर सिंह के साले का बेटा 20 वर्षीय मोनू सिंह बाहर आया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा से विस्फोटक सामग्री को फेंक दिया। जिसमें छर्रे लगने से दोनों घायल हो गए।

मौके पर ही तोड़ा युवक ने दम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोनू सिंह ने थोड़ी देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि झाबर सिंह घायल अवस्था में वहां से भाग निकला। हालांकि, बाद में उसे एक कृषि फार्म से पकड़ लिया गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट किस चीज से बना था, अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता चल पाया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।