विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दिल्ली से 43 लोगों को पकड़ा, आईडी कार्ड और सिम कार्ड बरामद

Updated: Tue, 01 Sep 2026 03:48 AM (IST)

राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में छापा मारकर क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के आरोप में 83 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 43 महिलाएं शामिल हैं।

साइबर ठगी के मामले में दिल्ली से 43 लोगों को पकड़ा।

साइबर ठगी के मामले में दिल्ली से 43 लोगों को पकड़ा।

HighLights

  1. राजस्थान पुलिस ने दिल्ली में 83 साइबर ठगों को पकड़ा।

  2. पकड़े गए लोगों में 43 युवतियां भी शामिल हैं।

  3. ये सभी क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में डीग पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में छापा मारकर 43 युवतियों सहित 83 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए सभी लोग निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी करते थे।

पुलिस ने डीग स्थित एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की मदद से रविवार को उत्तम नगर स्थित तीन मंजिला भवन में संचालित आनंद एंटरप्राइजेज नामक कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा है। पुलिस को कंपनी के कार्यालय से एक्सिस बैंक के आईडी कार्ड, फर्जी विजिटिंग कार्ड सहित कई दस्तावेज मिले हैं।

डीग जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ कामां पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक फूल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ लोग एक्सिस बैंक के नाम पर साइबर ठगी कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी आकाश राठौड़ ने एक व्यक्ति को एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड दिलवाने का झांसा दिया था। संबंधित व्यक्ति को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आकाश को पकड़कर पूछताछ की तो पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ है। साइबर ठगी के कई मामले यह गिरोह अंजाम दे चुका था। उत्तम नगर स्थित कार्यालय का संचालन 47 वर्षीय सलोनी मित्तल के नेतृत्व में किया जा रहा था।