विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान में 17 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

Updated: Tue, 18 Aug 2026 10:35 PM (GMT+05:30)

राजस्थान पुलिस ने हनुमानगढ़ में 17 करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबंधित और नशीली दवाएं जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान पुलिस ने नशीली दवाएं की जब्त (प्रतीकात्मक फोटो)

राजस्थान पुलिस ने नशीली दवाएं की जब्त (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. हनुमानगढ़ में 17 करोड़ की प्रतिबंधित दवाएं जब्त, तीन गिरफ्तार।

  2. धौलपुर-करौली में कोडीन कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, दो पकड़े।

  3. राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में नशीली दवाओं का कारोबार बढ़ा।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में प्रतिबंधित और नशीली दवाओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हनुमानगढ़ जिले में एक घर पर छापा मारकर राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यहां से चार लाख से अधिक प्रतिबंधित गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए हैं। इनमें नशे की गोलियां भी शामिल है। जब्त की गई दवाओं की कीमत 17 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

बरामद की गई प्रतिबंधित दवाईयां आसपास के जिलों में आपूर्ति की जानी थी। उससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हें जब्त कर लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि पुलिस ने नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सीमा से सटे राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी का राजफाश किया है। पुलिस के अनुसार धौलपुर के बाड़ी से करौली जिले में नशीली कफ सिरप की आपूर्ति की जा रही थी।

करौली के लांगरा पुलिस 2 थाना अधिकारी लाल बहादुर मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने एक दवा की दुकान पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरिओम राजपूत ग्रामीण क्षेत्रों में कफ सिरप बेचता था। दवा की दुकान का मालिक हिमांशु सिंघल है।

हरिओम के कब्जे से 58 टोसेक्स कफ सिरप बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में हरिओम ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर की दुकान से कफ सिरप खरीदकर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को नशे के लिए बेचता था। एक कफ सिरप 260 रुपये में खरीदता और 600 रुपये में बेचता था।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में यूपी पुलिस के चार जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार, साइबर ठगी मामले में मांगी थी घूस