यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan: वसुंधरा राजे को बड़ा झटका, BJP की चुनाव अभियान और घोषणापत्र समिति में नहीं मिली जगह
Vasundhara not in Election campaign committee वसुंधरा राजे को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का ना ...और पढ़ें

HighLights
- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को झटका।
- भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा का नाम नहीं।
- अर्जुन राम मेघावाल को मिली अहम जिम्मेदारी।
जयपुर, ऑनलाइन डेस्क। Vasundhara not in Election campaign committee राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े चहरोंं में शामिल वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद से ये अटकलें लगने लगी हैं कि भाजपा में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के निर्देशानुसार 'प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति' की निम्नवत घोषणा की जाती है। pic.twitter.com/PvjpsUcKPt
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) August 17, 2023
अर्जुन राम मेघावाल को बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मेघवाल को घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया गया है।
नारायण पंचारिया बने चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक
वसुंधरा से किनारा करना पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा कदम माना जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की ओर से जारी 'प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति' का संयोजक नारायण पंचारिया को बनाया गया है। पंचारिया प्रेदश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद हैं।