Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Politics: CM पद पर सस्पेंस के बीच दिल्ली रवाना हुईं वसुंधरा राजे, आलाकमान से करेंगी मुलाकात

    By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 11:04 PM (IST)

    वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। वह दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सीएम पद पर चर्चा के बीच सूत्रों का कहना है कि राज ...और पढ़ें

    CM पद पर सस्पेंस के बीच दिल्ली रवाना हुईं वसुंधरा राजे (फाइल)
    CM पद पर सस्पेंस के बीच दिल्ली रवाना हुईं वसुंधरा राजे (फाइल)

    HighLights

    1. वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं
    2. दो बार मुख्यमंत्री रहीं हैं राजे

    पीटीआई, जयपुर। राजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री के चयन पर सस्पेंस के बीच पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार रात नई दिल्ली रवाना हुईं। राजे खेमे से जुड़े सूत्रों ने कहा कि वह गुरुवार को पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगी।

    सीएम की दौड़ में सबसे आगे हैं वसुंधरा

    यह घटनाक्रम तब हुआ जब नवनिर्वाचित भाजपा के लगभग 60 विधायकों ने सोमवार और मंगलवार को उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री का नाम पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा और उससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी।

    हालांकि, विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। दो बार मुख्यमंत्री रहीं राजे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। गौरतलब है कि, रविवार को घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी को 115 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 69 सीटें हासिल कीं।राज्य की 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को चुनाव हुए थे।

    खबरें और भी