Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजस्थान में दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी ने कई बार बनाया था हवस का शिकार, अब तक फरार

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 09:19 PM (IST)

    Rajasthan News पीड़िता ने बताया कि गांव के ही एक दबंग ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसका मोबाइल से वीडियो बनाया और फोटो भी लिए। इस वीडियो और ...और पढ़ें

    आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। (File Photo)
    आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। (File Photo)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जनाना अस्पताल में एक दुष्कर्म पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि पीड़िता और बच्चा स्वस्थ हैं। पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के मामले में 21 मई, 2024 को कुम्हेर पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

    कुम्हेर पुलिस थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम ने कहा कि मामले की जांच जारी है। नियम अनुसार कार्रवाई करेंगे। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही एक दबंग ने उसके साथ अक्टूबर, 2023 में दुष्कर्म किया था। आरोपी उसे जबरन खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल से वीडियो बनाया और फोटो भी लिए।

    आरोपी ने वीडियो और फोटो शेयर करने की दी धमकी

    इस वीडियो और फोटो को इंटरनेट मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। डर के कारण पीड़िता चुप रही। पीड़िता के स्वजन को दुष्कर्म का पता तब लगा जब वह सात महीने की गर्भवती हो चुकी थी। पीड़िता ने बताया की अप्रैल महीने में गर्भ दिखने लगा तो उसकी मां ने चिकित्सक को दिखाया।

    सोनोग्राफी में पीड़िता के सात महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई। पूछताछ में पीड़िता ने स्वजन को बताया कि आरोपी ने वीडियो और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। परिवार की इज्जत के कारण पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई।

    खबरें और भी