Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karni Sena Chief Sukhdev Singh murder: सोफे पर बैठे थे सुखदेव सिंह, तभी ताबड़तोड़ चली 4 गोलियां; CCTV में कैद हुई वारदात

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 04:58 PM (GMT+05:30)

    Karni Sena Chief Sukhdev Singh murder राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की मंगलवार को जयपुर ...और पढ़ें

    सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।(फोटो सोर्स: जागरण)
    सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
    2. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
    3. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर दो बदमाशों ने मारी गोली

    एएनआई, जयपुर। Sukhdev Singh Gogamedi। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी। स्कूटी पर आए 2 बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने के बहाने उनसे बातचीत की। तकरीबन 10 मिनट तक बातचीत करने के बाद दोनों बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चला दी। 

    उनकी हत्या के बाद जयपुर में हड़कंप मच गया है। सुखदेव सिंह के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें चार गोलियां मारी गई।

    सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 

    हत्या की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा जारी की गई फुटेज के अनुसार, दो हत्यारे, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और कुछ लोग आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। अचानक दो हमलावरों ने गोलियों से फायरिंग शुरू कर दी। सोफे पर बैठे सुखदेव सिंह को बचने का कोई मौका नहीं मिला और तकरीबन चार गोलियां उनके शरीर पर दाग दी गई। 

    वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके सुरक्षागार्ड को भी गोली मारी गई है। गोली मारने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।  

    हत्या को लेकर राजपूत समुदाय में आक्रोश

    गोली लगने के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुखदेव सिंह की हत्या पर राजपूत समुदाय के सदस्यों ने जयपुर के एक अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी अस्पताल में उनका पार्थिव शरीर रखा गया है।

    सुखदेव सिंह की सुरक्षा गार्ड की भी हुई मौत

    इस घटना पर ज्यादा जानकारी देते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा,"तीन लोग उनके आवास पर आए और उन्होंने कहा कि वो सुखदेव सिंह से मिलना चाहते थे। वे अंदर घुसे, उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर गोलियां चला दीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, उनके सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई।"

    खबरें और भी

    एक हमलावर की मौत

    पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने आगे जानकारी देते हुए बताया,"गोलीबारी में तीन हमलावरों में से एक को भी गोली लगी और उसकी भी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि हम आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटे हैं।"

    यह भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, वसुंधरा राजे ने जताया शोक