Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: 1.3 सेंटीमीटर के भगवान राम... मूर्तिकार ने पेंसिल की नोक पर बनाई सबसे छोटी मूर्ति; देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 09:22 AM (IST)

    Ram Mandir भारत समेत दुनियाभर में भगवान श्रीराम के अभिषेक को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच जयपुर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मूर्तिकार न ...और पढ़ें

    Ram Mandir: 1.3 सेंटीमीटर के भगवान राम... मूर्तिकार ने पेंसिल की नोक पर बनाई सबसे छोटी मूर्ति (फोटो एएनआई)
    Ram Mandir: 1.3 सेंटीमीटर के भगवान राम... मूर्तिकार ने पेंसिल की नोक पर बनाई सबसे छोटी मूर्ति (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. पेंसिल की नोक पर बनाई भगवान राम की मूर्ति।
    2. मूर्ति बनाने के लिए लगा पांच दिन का समय।

    एएनआई, जयपुर (राजस्थान)। Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में भारत समेत दुनियाभर में भगवान श्रीराम के अभिषेक को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच राजस्थान के जयपुर में मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर भगवान राम की मूर्ति बनाई है।

    पेंसिल की नोक पर बनाई भगवान राम की मूर्ति

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर भागवान श्रीराम की मूर्ति बनाई है। नवरत्न प्रजापति ने बताया कि उन्हें पेंसिल की नोक पर भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए पांच दिन का समय लगा है।

    1.3 सेमी है मूर्ति की ऊंचाई

    नवरत्न प्रजापति बताते हैं कि मूर्ति की ऊंचाई सिर्फ 1.3 सेमी है। यह दुनिया की सबसे छोटी मूर्ति है। उन्होंने बताया कि मैं इस मूर्ति को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को उपहार में दूंगा और इसे श्रीराम संग्रहालय में स्थान दिलाने का प्रयास करूंगा।

    प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज छठा दिन

    बता दें कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का आज छठा दिन है। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगहों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और CCTV कैमरे से नजर रखी जा रही है। 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के बाद भगवान श्रीराम अपने भक्तों को 23 जनवरी से दर्शन देंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ram Temple Billboard in Houston: अमेरिका के ह्यूस्टन में लगा 300 फुट ऊंचा राम मंदिर का भव्य बिलबोर्ड

    यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir Live News: आज अनुष्ठान का छठा दिन, 114 कलशों के जल से रामलला की मूर्ति को कराया जाएगा स्नान