सीकर: गाय बेचना चाहता था पति, पत्नी ने किया मना तो गाड़ी से कुचलकर मार डाला
राजस्थान के सीकर जिले में गाय बेचने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी।

सीकर में पति ने पत्नी की कर दी हत्या
HighLights
पति ने गाय बेचने को लेकर पत्नी की हत्या की।
आरोपी ने पत्नी को पिकअप गाड़ी से कुचलकर मारा।
पति ने पुलिस थाने जाकर अपना जुर्म कबूल किया।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के सीकर जिले में पति-पत्नी के बीच गाय बेचने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। यहां तक कि पति ने स्थानीय पुलिस थाने जाकर अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।
यह घटना बुधवार शाम को जीणमाता थाना क्षेत्र के कोलिडा गांव में हुई। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी चुन्नीलाल ने अपनी पत्नी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी।
गाय बेचने को लेकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या
एसएचओ राकेश कुमार मीणा ने बताया कि चुन्नीलाल कुमावत (56) ने अपनी पत्नी चुनकी देवी (52) के ऊपर पिकअप गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी।
एसएचओ ने बताया, 'चुन्नीलाल एक गाय बेचना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया। पत्नी के मना करने से नाराज होकर उसने घर से लगभग 100 मीटर दूर उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।'
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चुन्नीलाल पुलिस थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
एसएचओ मीणा ने कहा, 'पुलिस ने चुन्नीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी पर लगभग 15 लाख रुपये का कर्ज था और वह पैसों को लेकर अक्सर अपने परिवार वालों से झगड़ा करता था।'
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- कूनो से निकलकर राजस्थान पहुंचे चीते ने किया मवेशी का शिकार, ग्रामीणों ने ट्रैकिंग टीम को बंधक बनाकर पीटा