यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की महिला स्टाफ ने CISF जवान को लगाया थप्पड़, FIR के बाद हुई गिरफ्तारी
जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच को लेकर हुए विवाद के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में स ...और पढ़ें

HighLights
- जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइंस क्रू मेंबर ने CISF जवान को मारा था थप्पड़
- बिना जांच के अंदर जाना चाहती थी एयरलाइंस की क्रू मेंबर
- पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
एएनआई, जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) पर तब तमाशा मच गया जब एक सीआईएसएफ जवान पर एक स्पाइसजेट एयरलाइंस (Spicejet Airlines) की महिला कर्मचारी ने हाथ उठा दिया।
इस घटना पर सीआईएसएफ के जवान का कहना है कि बिना तलाशी के जबरदस्ती व्हीकल गेट से अंदर जाने की जिद पर मना करने पर एयरलाइन की महिला स्टाफ भड़क गई। इसके बाद उसने तेजी में आकर सीआईएसएफ गिरिराज प्रसाद पर हाथ उठा दिया।
महिला एयरलाइंस क्रू मेंबर की हुई गिरफ्तारी
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "स्पाइसजेट की एक महिला कर्मचारी को जयपुर हवाई अड्डे पर एयरलाइन क्रू के लिए पास के प्रवेश द्वार पर अनिवार्य जांच से गुजरने के लिए कहा गया था, लेकिन उस समय कोई भी महिला सीआईएसएफ कर्मी उपलब्ध नहीं थी। महिला कर्मचारी भड़क गई और उसने ड्यूटी पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मी को थप्पड़ मार दिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"