यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर में पुरानी रंजिश में दो गुटों में विवाद, फायरिंग में तीन की मौत
Rajasthan News राजस्थान में भरतपुर के पथैना गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग तीन लोगों की मौके पर ही म ...और पढ़ें

जयपुर, जागरण संवाददाता। Rajasthan News: राजस्थान में भरतपुर (Bharatpur) जिले के पथैना गांव में बृहस्पतिवार शाम को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाद में इनकी हुई मौत
गांव के विजेंद्र सिंह (55), उसके दो पुत्रों हेमू (28) और किशन (24) की मौत हो गई। घटना में दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र व सत्येंद्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और मृतकों को अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए।
पहले भी कई बार हो चुका है विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विजेंद्र का गांव के ही कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान दोनों पक्ष पहले भी कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। बृहस्पिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और पुरानी रंजिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई।
जयपुर में 16 हजार किलो मिलावटी तेज सीज
राजस्थान में मिलावटियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चिकित्सा,खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की की संयुक्त टीमों ने मिलावटियों के खिलाफ अभियान प्रारंभ किया है। बृहस्पतिवार को जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य तेल की बिक्री करने वाली कंपनियों पर छापा मारा। यहां 16 हजार किलो से ज्यादा सरसों का तेल सीज किया है। वहीं एक अन्य स्थान पर कार्यवाही करते हुए 735 किलो ग्राम धनिया पाउडर भी सीज किया गया है।
खबरें और भी
735 किलोग्राम धनिया पाउडर सीज
उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी और लक्ष्मीकांत कटारा की अगुवाई में टीम ने गोयल एडिबल कंपनी के यहां छापा मारा और सरसों के तेल के नमूने लेने के बाद 3600 किलोग्राम सीज किया गया। इसी तरह गोयल आयल एंड दाल मिल के ठिकानों पर छापा मारा गया जहां से हजार किलो सरसों का तेल सीज किया गया। इसके साथ ही सूर्या सूर्या इंटरप्राइजेज के यहां जांच करते हुए मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर का नमूना लेकर 735 किलोग्राम धनिया पाउडर सीज किया। प्रारंभिक जांच में तेल और मसाले मिलवाटी होने की बात सामने आई है।