Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: राजस्थान में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने खोया आपा, वोटिंग के बीच SDM को जड़ा थप्पड़

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 13 Nov 2024 04:19 PM (GMT+05:30)

    देवली उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी और एसडीएम में ग्रामीणों की मांग को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की नरेश मीणा ने अपन ...और पढ़ें

    देवली उनियारा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया।(फोटो सोर्स: आईएएनएस)
    देवली उनियारा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया।(फोटो सोर्स: आईएएनएस)

    आईएएनएस, नई दिल्ली। राजस्थान में टोंक जिले के देवली उनियारा सीट पर हो रहे उपचुनाव की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, इस सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने गुस्से में आकर मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद गांव का माहौल बिगड़ गया।

    मामला यह है कि निर्दलीय प्रत्याशी और एसडीएम में ग्रामीणों की मांग को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की नरेश मीणा ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर एसडीएम को थप्पड़ दे मारा।

    क्या है मामला?

    वली उनियारा विधानसभा क्षेत्र की कचरावता ग्राम पंचायत के समरावत गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर रखा था।

    ग्रामीणों का कहना था कि उनका गांव पहले उनियारा उपखंड में था, लेकिन बाद में पिछली सरकार ने उनके गांव को उनियारा से हटाकर देवली में उपखंड में शामिल कर दिया था।इस बात से ग्रामीण नाखुश हैं। ग्रामीणों की मांग है कि गांव को एक बार फिर उनियारा में शामिल किया जाए। 

    यह भी पढ़ें: VIDEO: रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही थी थार, सामने से आई मालगाड़ी और फिर... वीडियो पर नहीं होगा यकीन

    खबरें और भी