चांदी और प्लैटिनम से बनी T-20 विश्व कप ट्रॉफी किसने की तैयार? जयपुर से है खास कनेक्शन
आईसीसी टी-20 विश्व कप ट्रॉफी का जयपुर से खास कनेक्शन है। जयपुर के अमित पाबूवाल ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को डिजाइन किया था। ...और पढ़ें
HighLights
जयपुर के अमित पाबूवाल ने टी-20 ट्रॉफी डिजाइन की।
ट्रॉफी 2007 में डिजाइन हुई, चांदी और प्लैटिनम से बनी।
लगभग 21 इंच लंबी, छह किलोग्राम वजनी है यह ट्रॉफी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 विश्व कप का जयपुर से एक ऐसा कनेक्शन भी है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस टूर्नामेंट की मशहूर ट्रॉफी इस शहर में ही बनाई गई थी।
जयपुर के ट्रॉफी डिजाइनर अमित पाबूवाल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की मिनाले ब्राइस के शुरुआती डिजाइन तैयार करने के बाद टूर्नामेंट के लिए ट्रॉफी उन्होंने ही बनाई थी।
2007 में तैयार हुआ था ट्रॉपी का डिजायन आउटलाइन
पाबूवाल ने बताया कि ट्रॉफी का डिजाइन आउटलाइन 2007 में तैयार किया गया था। उस साल आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण हुआ था। इसके बाद आईसीसी ने उन्हें ट्रॉफी बनाने का काम सौंपा। इसी तरह यह ट्रॉफी बनाई गई।
आईसीसी ने ट्रॉफी के लिए पाबूलाल से क्यों किया संपर्क?
पाबूवाल ने कहा कि उन्होंने पहले क्रिकेट के लिए दुनिया की सबसे बड़ी सिल्वर फ्रेंडशिप कप ट्रॉफी डिजाइन की थी, जिसने सबका ध्यान खींचा और आखिरकार आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए उनसे संपर्क किया।
टॉफी बनाने के लिए किन चीजों का किया गया इस्तेमाल?
उन्होंने कहा कि आईसीसी ने शुरू में टाइटेनियम और ग्लास के मिश्रण का इस्तेमाल करके ट्रॉफी बनाने का प्लान बनाया था, ताकि डिजाइन टी-20 क्रिकेट की तेज और आधुनिक शैली को दिखाए। लेकिन धातु ढांचे के साथ इंटीग्रेट करते समय ग्लास के हिस्से बार-बार टूट जाते थे, जिससे इस कॉन्सेप्ट को तकनीकी रूप से पूरा करना मुश्किल हो गया।
तब ट्रॉफी का फाइनल वर्जन प्लैटिनम प्लेटिंग के साथ चांदी से तैयार किया गया। पबूवाल ने बताया कि असली ट्रॉफी आईसीसी हेडक्वार्टर में ही रहती है, जबकि जीतने वाली टीम को वैसी ही एक प्रतिकृति मिलती है। उन्होंने बताया कि यह ट्रॉफी लगभग 21 इंच लंबी है, इसका वजन लगभग छह किलोग्राम है।