विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: पत्नी को मोटरसाइकिल के पीछे बांध पूरे गांव में घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पति गिरफ्तार

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Tue, 13 Aug 2024 12:38 PM (IST)

Rajasthan News राजस्थान के नागौर जिले से एक हैवान पति की हैवानियत वाली खबर सामने आ रही है। एक महिला ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार (प्रतिकात्मक फोटो)
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार (प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. हैवान पति ने पत्नि को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर गांव में घसीटा
  2. वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में एक महिला को उसके पति ने मोटरसाइकिल से कथित तौर पर बांधकर गांव में घसीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पांचौड़ी थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना करीब एक महीने पहले नाहरसिंहपुरा गांव में हुई थी। आरोपी युवक प्रेमाराम मेघवाल (32) ने अपनी पत्नी को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल के पीछे बांध दिया और गांव में घसीटा।

घटना का वीडियो हुआ वायरल 

किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कल ऑनलाइन सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता फिलहाल अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही है और उसने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी।

आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार 

आरोपी को सोमवार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमाराम अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। वह शराब का आदी है और अपनी पत्नी को गांव में किसी से बात नहीं करने देता था। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'धैर्य है या सिर्फ दादागीरी', थाने में जाकर राज्यवर्धन राठौड़ ने लगाई अधिकारियों की क्लास