Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान: बाएं की जगह दाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन, जोधपुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही

    Updated: Fri, 08 May 2026 02:30 PM (IST)

    जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में एक वृद्ध महिला के पैर के ऑपरेशन में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने परिजनों को सिर्फ एक पैर के ऑ ...और पढ़ें

    बाएं की जगह दाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन (यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है)

     बाएं की जगह दाएं पैर का कर दिया ऑपरेशन (यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर स्थित मथुरादास माथुर से एक वृद्ध के पैरों के ऑपरेशन का मामसा सुर्खियों में है। जहां एक वृद्ध महिला के दोनों पैरों के ऑपेरशन होने थे। लेकिन डॉक्टर ने वृद्ध के परिजनों को केवल एक पैर के बारे में ही बताया, इससे बाएं पैर की जगह दाएं पैर के ऑपरेशन की अफवाह फैल गई।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए जांत कमेटी बनाई गई। जांच में सामने आया कि महिला के दनों पैरों में फैक्चर थे। डॉक्टर को पहले बाएं पैर का ऑपरेशन करना था, फिर दाएं पैर का, लेकिन डॉक्टर ने पहले दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद अगले दिन बाएं पैर का ऑपरेशन किया।

    परिजनों ने नहीं की शिकायत

    इस मामले में डॉक्टर की सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि उसने महिला के परिजनों को सिर्फ एक पैर बाएं पैर के ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। हालांकि, परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।

    इन डॉक्टरों की लापरवाही उजागर

    मामले की जांच के लिए बनी कमेटी ने इसे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) की पालना नहीं होने का मामला माना। जांच कमेटी ने ऑर्थो के यूनिट प्रभारी डॉ. रामकिशन चौधरी के साथ ट्रोमा ओटी में ऑर्थोपेडिक विभाग के रेजिडेंट डॉ. महेंद्र कुमार खोरवाल, डॉ. स्वास्तिक, एसआर डॉ. शांतनु जांगिड़, एनेस्थेसिया के द्वितीय ईयर के रेजिडेंट डॉ. कपिल व नर्सिंग अधिकारी राजेंद्र राजपुरोहित की लापरवाही मानी है।

    खबरें और भी

    क्या है पूरा मामल?

    अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के अनुसार, 66 वर्षीय चंपादेवी मारपीट में घायल हो गई थी। जिसे 22 अप्रैल को एमडीएमएच में भर्ती किया गया। 27 अप्रैल को ट्रोमा ओटी में दाएं और 28 को बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया और 30 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान किसी ने गलत ऑपरेशन होने की अफवाह फैलाते हुए शिकायत कर दी।

    वहीं, महिला परिजनों का कहना है कि दोनों पैरों का ऑपरेशन सही हुआ। किसी पड़ोसी ने गलत शिकायत कर दी थी। हमें कोई शिकायत नहीं है।