Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या के आरोप में काट रहे थे सजा, जेल में ही प्यार कर बैठे दोनों कैदी; जोधपुर में होगी शादी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:59 PM (IST)

    जोधपुर जेल में हत्या के आरोप में बंद मुलाराम और सीमा 22 जुलाई को शादी करेंगे। राजस्थान हाई कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत इस शादी को मंजूरी दी ...और पढ़ें

    जोधपुर में हत्या के आरोप में बंद कैदियों की होगी शादी (AI जेनरेटेड फोटो)

    जोधपुर में हत्या के आरोप में बंद कैदियों की होगी शादी (AI जेनरेटेड फोटो)

    HighLights

    1. जोधपुर जेल में हत्या के आरोपी कैदियों को हुआ प्यार।

    2. राजस्थान हाई कोर्ट ने शादी को दी कानूनी मंजूरी।

    3. मुलाराम और सीमा 22 जुलाई को जेल में करेंगे शादी।

    डिजिटल डेस्क, जोधपुर। जोधपुर की जेल में एक ऐसी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई है, जिसमें दो कैदियों को जेल में रहते हुए प्यार हुआ है और ये दोनों ही कैदी हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।

    राजस्थान हाई कोर्ट ने भी इस शादी को मंजूरी दे दी है। हत्या के आरोप में बंद मुलाराम और सीमा की शादी 22 जुलाई को होगी।

    जेल में होगी कैदियों की शादी

    जोधपुर के मंडोर में ओपन एयर कैंप में मुलाराम और सीमा सजा काट रहे हैं। मुलाराम नागौर जिले के एडसिंगा गांव का रहने वाला है। 2023 में मुलाराम को हत्या, साक्ष्य मिटाने और संपत्ति के दुरुपयोग के मामले में दोषी ठहराया गया था। सजायाफ्ता सीमा पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप है। सीमा फिलहाल पैरोल पर बाहर है।

    मुलाराम और सीमा दोनों की ओपन एयर कैंप में सजा काट रहे थे। जेल में खेत पर काम करने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर प्यार हो गया। अब ये दोनों जेल में ही शादी करने वाले हैं।

    राजस्थान हाई कोर्ट की जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस प्रवीर भटनागर की पीठ ने दोनों कैदियों को शादी करने की इजाजत दी है। कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद-21 के आधार पर जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा बताते हुए शादी की इजाजत दी है।

    कोर्ट ने मुलाराम और सीमा की शादी में दोनों के परिवार की तरफ से 21-21 लोगों को शामिल करने की इजाजत दी है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि दोनों लोग अपनी शादी का खर्च खुद उठाएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'दो मरीज पहले से थीं गंभीर', प्रसूताओं की मौत पर बोले राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर

    खबरें और भी