कोटा के सरकारी अस्पतालों में कोहराम: 10 दिन में किडनी फेल होने से 5वीं महिला की मौत
राजस्थान के कोटा के सरकारी अस्पतालों में पिछले दस दिनों में किडनी फेल होने से पांच महिलाओं की मौत हो गई है। इनमें चार प्रसूताएं और एक गर्भवती महिला शा ...और पढ़ें

10 दिन में किडनी फेल होने से 5वीं महिला की मौत।
HighLights
कोटा में 10 दिन में 5 महिलाओं की मौत।
सभी मौतें किडनी फेल होने के कारण हुईं।
दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के कोटा सरकारी न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को एक और महिला की मौत हो गई। सभी महिलाओं की मौत किड़नी फेल होने से हुई है।
कोटा के दो सरकारी अस्पतालों में पिछले दस दिन में पांच महिलाओं की मौत हुई है। इनमें से चार की मौत सीजेरियन प्रसव के बाद हुई थी। रविवार को 29 वर्षीय महिला शिरिन की मौत हुई है।
शिरिन को एक दिन पहले निजी अस्पताल से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया था। वह मेडिकल कॉलेज अस्पातल के नेफ्रोलॉजी आईसीयू में भर्ती थी। पांच माह की गर्भवती शिरिन को तबियत खराब होने पर पांच मई को न्यू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था,वहां उसकी किड़नी फेल हो गई थी।
उपचार के बार स्वास्थ्य में सुधार पर सात मई को उसको घर भेज दिया गया था। अगले दिन आठ मई को फिर तबियत बिगड़ी तो स्वजनों ने निजी अस्पातल में भर्ती करवाया। निजी अस्पताल में सात दिन तक भर्ती रही, इसी दौरान 16 मई को उसकी किडनी में इंफेक्शन हो गया, जिससे हालत बिगड़ने पर न्यू मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया,जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज एवं जनाना अस्पताल में अब तक चार प्रसूताओं एवं एक गर्भवती की मौत किड़नी फेल होने से हुई है। उधर सरकार के निर्देश पर महिलाओं को दी गई दवाओं के सैंपल कोलकाता एवं जयपुर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।